महिला दिन के अवसर पर  महिलाओं को बांटी गयी शिलाई मशीन

Sat, Mar 11 , 2023, 07:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिन (international women's day) के अवसर पर अंधेरी स्थित डी. एन. नगर के ओरिएंटल होटल मे जरूरतमंद महिलाओं को आर.आर.फाउंडेशन (R.R.Foundation) की ओर से शिलाई मशीने,कैटरिंग से जुड़ी सामग्री तथा अन्य व्यवसाय से जुड़ी सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष महक चौधरी के ओर से सक्षम सम्मान किया गया. कोरोना महामारी के  बाद लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे है,नौकरी की समस्या से लोग परेशान है।अगर ऐसे समय पर कोई महिला अपने परिवार के लिए कुछ रोजगार करना चाहे तो उसे कही से आर्थिक मद्दत मिलना भी कठिन रहता है।इस बात को ध्यान में लेते हुए महक ने कुछ ऐसे जरूरतमंद महिलाओं का चयन किया और उन्हें मदद करने हेतु शिलाई मशीन,कैटरिंग का सामान तथा अन्य व्यवसाय के सामान की सामग्री का वितरण किया। इस  अवसर पर शिवरणरागिणी संघटीत, असंघटीत कामगार सेना की संस्थापक अध्यक्षा मनिषा गुरव-मोहिते,लेखिका व समाजसेविका असिया भट्ट,आंगनवाड़ी शिक्षिका बोबडे,फ़िल्म अभिनेत्री ज्योति यादव,डॉक्टर शाहीन,मनिषा तांबडे, स्मिता साबळे मंच पर उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups