डॉक्टरों की हड़ताल से पहले दिन ही मरीजों का बुरा हाल

Mon, Jan 02 , 2023, 06:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

2 हजार डॉक्टर  हड़ताल पर 
मनपा अस्पताल में ओ पी डी भी बंद 
मुंबई।
मार्ड  के डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नए साल की शुरुआत पर सोमवार को हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों के हड़ताल (strike) का मनपा के डॉक्टर ने भी समर्थन करते हुए हड़ताल में सहभागी हुए, जिसका असर मनपा के अस्पतालों पर पड़ा। अस्पताल (hospital) में यह हालात थे कि ओपीडी तक बंद रही। मरीजों को उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा। इतना ही नहीं अस्पतालों में पहले से तय ऑपरेशन तक भी रद्द कर दिया, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी बुरा हाल हुआ।
साल की शुरुआत के पहले दिन ही डॉक्टर के हड़ताल पर जाने से मरीजों का बुरा हाल हुआ। राज्य भर के निवासी डॉक्टर अपनी विभिन्न मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले गए है। राज्य भर के डॉक्टरों का समर्थन देने के लिए मनपा के भी निवासी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए । मनपा अस्पताल के लगभग 2 हजार डॉक्टर हड़ताल पर जाने से मुंबई में मरीजों के ईलाज को लेकर बुरा हाल हुआ। मनपा के प्रमुख अस्पताल केईएम, नायर सायन और कूपर अस्पताल में तो मरीजों का इलाज के लिए ओपीडी तक बंद थी, जिसके चलते अपने ईलाज को लेकर अस्पताल पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा। अस्पताल में भर्ती मरीजों का जिनका ऑपरेशन (surgery) की तारीख दी गई थी उनका भी ऑपरेशन नही हो सका। मनपा अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मुंबई के मरीजों का बुरा हाल हुआ।
मनपा अस्पताल के डॉक्टरों को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए काम का भत्ता नहीं दिया, जिससे डॉक्टर काफी नाराज थे और राज्य के डॉक्टरों द्वारा उनकी विभिन्न मांग को लेकर हड़ताल पर जाने से मनपा अस्पताल के डॉक्टरों को मानो मौका ही मिल गया । मनपा अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल को सिर्फ समर्थन ही नहीं दिया पूरी तरह हड़ताल में शामिल हो गए। भत्ता नही मिलने पर डॉक्टरों द्वारा मनपा अतिरिक्त आयुक्त  संजीव  कुमार के पास डॉक्टरों ने गुहार लगाई थी, लेकिन संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने डॉक्टरों की मांग को पूरी तरह अनदेखी की। जिसकी नाराजगी डॉक्टरों में जबरजस्त थी। डॉक्टरों को मार्ड के डॉक्टरों की हड़ताल का इंतजार ही था।
 मरीजों का हाल हुआ बुरा
मनपा के लगभग 2 हजार डॉक्टर हड़ताल पर जाने से मनपा के प्रमुख अस्पताल की ओ पी डी तक बंद रखनी पड़ी क्योंकि कोई भी डॉक्टर ईलाज के लिए उपलब्ध नहीं था।कूपर अस्पताल के कुछ डॉक्टर शुरू में ईलाज करने के लिए उपलब्ध भी थे लेकिन कुछ घंटों के बाद के ई एम, सायन ,नायर , सहित अन्य अस्पताल के डॉक्टर पूरी तरह हड़ताल में सहभागी हो गए। राज्य भर के लगभग 7 हजार डॉक्टर इस हड़ताल में सहभागी हुए है ।


क्यों गए हैं डॉक्टर हड़ताल पर
महंगाई भत्ता डॉक्टर के रिक्त पद को भरे जाने हॉस्टल की समस्या। मनपा द्वारा डॉक्टर को दिया जाने वाला कोविड भत्ता नहीं देने सहित अन्य कई  मांग को लेकर हड़ताल पर निवासी डॉक्टर गए हैं। 

राज्य सरकार को उठाना पड़ेगा उचित कदम 
राज्य सरकार को निवासी डॉक्टर की मांग पर निर्णय लेना होगा। निवासी डॉक्टर की मांग पिछले कई सालों से लंबित पड़ी है, जिसके चलते डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा पिछले सप्ताह ही कर दी थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे डॉक्टरों ने सोमवार से हड़ताल कर दी जिसका असर मुंबई में भी दिखाई दिया। मनपा के सभी अस्पताल बंद रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups