Haryana Saini Greenery: हरियाणा को हरा-भरा स्वच्छ, समृद्ध बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध: सैनी

Thu, Oct 02 , 2025, 06:03 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने कहा है कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। फरीदाबाद में आयोजित मेगा पौधारोपण अभियान इसी संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दशहरा पर्व की शुभकामनायें दीं और गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती (Lal Bahadur Shastri birth anniversary)पर दोनों महान हस्तियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 75 नमो वन स्थापित किये जा रहे हैं। फरीदाबाद में हरित जैव-विविधता कॉरिडोर के साथ बर्ड्स ऑफ ग्रीन कॉरिडोर भी विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प है। पेड़ जीवन का आधार हैं, इनके बिना स्वच्छ हवा, पर्याप्त वर्षा और जीवन की निरंतरता असंभव है।


 सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के एक पेड़ मां के नाम (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान के तहत हरियाणा ने पहले चरण में 1.87 करोड़ पौधे लगाकर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की। दूसरे चरण में 1.60 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि फरीदाबाद में 3.50 लाख से अधिक पौधे लगाये जायेंगे और भविष्य में 20 लाख पौधों से पूरा जिला ऑक्सीजन चैंबर बनेगा। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने भी हरा-भरा फरीदाबाद बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups