Mega Block : मध्य रेल पर रविवार को मेगा ब्लॉक

Sat, Dec 31 , 2022, 11:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 31 दिसंबर। मध्य रेल, मुंबई मंडल पर कल 1 जनवरी 2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों (maintenance tasks) को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) निम्नानुसार परिचालित करेगा।माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक रहेगा।
सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.18 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों पर रुकेंगी  और आगे पुनः इन्हें डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा अपने गंतव्य पर समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।
सुबह 10.58 बजे से दोपहर 3.59 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएगी, जो मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी आगे पुनः इन्हें अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। 
बेलापुर/नेरुल-खारकोपर लाइन को छोड़कर पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक  मेगा ब्लॉक होगा। सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल/बेलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।
 सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष लोकल चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरूल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बेलापुर/नेरुल-खारकोपर लाइन की सेवाएं ब्लॉक अवधि के दौरान उपलब्ध रहेंगी। ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं।  यात्रियों से अनुरोध है कि इस असुविधा के लिए रेल प्रशासन को सहयोग करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups