मुंबई कस्टम ने 140 किलो से अधिक अवैध दवाएं की जब्त

Fri, Dec 30 , 2022, 06:54 AM

Source : Uni India

मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता)। मुंबई (Mumbai) सीमा शुल्क, जोन-03 ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में 140.57 किलो तक दवाओं को नष्ट कर दिया जिसकी कीमत 538 करोड़ रुपये तक आंकी गयी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। आधिकारिक बयान में बताया गया कि जोन-03 के तहत मुंबई सीमा शुल्क के तीन आयुक्तालयों ने अवैध दवाओं (*****) को जब्त करके, नष्ट कर दीं। नष्ट की गई दवाओं में 56.06 किलो हेरोइन और 33.81 किलो हशीश शामिल हैं। बयान के मुताबिक, एयर कार्गो एक्सपोर्ट आयुक्तालय (Air Cargo Export Commissionerate) ने 21.70 किलो हशीश और डीआरआई ने 29 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। बयान के अनुसार, ''प्रतिबंधित मादक दवाओं और अन्य पदार्थों को जब्त करके तस्कर के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups