कांग्रेस पार्टी ने मनाया 138 वां स्थापना दिवस

Wed, Dec 28 , 2022, 09:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सभा में विपक्ष पर जमकर बरसे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 
मुंबई।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में महाविकास आघाड़ी की सरकार थी जिसे षड्यंत्र रचकर गिरा दी गई। राज्य (state) में भाजपा (B J P) की सत्ता लाने के लिए केंद्र सरकार ने सीबीआई,ईडी और इन्कमटैक्स का इस्तेमाल किया है,जो असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ है.28 दिसंबर बुधवार को कांग्रेस पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर चुनाभट्टी के सोमैया मैदान (Somaiya Maidan) में मुंबई कांग्रेस की तरफ से आयोजित  जाहिर सभा में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोल रहे थे.विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि  महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के विधायकों को खरीदकर सरकार बनाई गई है.भाजपा के  पास वाशिंग मशीन है,जो दूसरे पार्टी से भाजपा में आने वाले  भ्रष्टाचारियों को साफ कर देती है. लोगों को  डरा धमकाकर सत्ता हासिल की है। लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने वाले में से नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने वाले में से है.केंद्र सरकार की मुफ्त अनाज वाली योजना पर आरोप लगाते हुए खड़गे ने कहा कि  देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जाता है.इस योजना की शुरुआत कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने  खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शुरू किया था.उन्होंने मुंबई वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि  यहाँ के  दलितों, महिलाओं, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों से कहना चाहता हूँ कि  लोकतंत्र और संविधान को बचाना हमारा कर्तव्य है। आरएसएस, भाजपा ने  लोकतंत्र को खत्म करने और तानाशाही लाने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले,युवा नेता कन्हैया कुमार,सांसद इमरान प्रतापगढ़ी सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया जिसमे सभी नेताओं ने विपक्षी दल पर  महंगाई,कानून -व्यवस्था और रोजगार को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुंबई दौरे पर आए  मल्लिकार्जुन खड़गे का मुंबई कांग्रेस की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया.मुंबई कांग्रेस की तरफ से आयोजित जाहीर सभा में महाराष्ट्र प्रभारी एच.के.पाटील,राष्ट्रीय महासचिव  के. सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण. मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष  भाई जगताप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे,, नासिर हुसैन, पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, मुंबई युवक  कांग्रेस अध्यक्ष  जीशान सिद्दीकी, मुंबई कांग्रेस युवक कार्याध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय  सचिव सह प्रभारी संपत कुमार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व सांसद  भालचंद्र मुंगेकर सहित  सभी जिलाध्यक्ष बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.जाहिर सभा के पहले दादर स्थित तिलक भवन  कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी की स्थापना दिवस मनाई गई.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups