Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 32 नए मामले

Mon, Dec 26 , 2022, 10:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 26 दिसंबर। महाराष्ट्र में कोरोना के 32 नए मामले सामने आये हैं। इसमे सबसे अधिक 12 मामले मुंबई सर्किल में मिले। पुणे में 11, नागपुर में पांच और अकोला में चार मामले दर्ज किए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग (Department of Health) के एक अधिकारी ने दी। वहीं प्रदेश में 20 लोगों को कोरोना के संक्रमण (corona infection) से मुक्त भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। इससे मृतकों की संख्या 1,48,414 पर स्थिर है। इस दौरान 20 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा 79 लाख 87 हजार 948 तक पहुंच गया है। अधिकारी ने कहा कि रविवार को 19 हजार 49 नमूनों की जांच की गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र में अब 148 सक्रिय मामले हैं। इनमें से मुंबई और पुणे में क्रमशः 50 और 42 मामले हैं। राज्य में कोरोना के संक्रमण से ठीक होने की दर 98.17 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.82 फीसदी है। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार की सलाह पर नए मिलने वाले सभी मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का फैसला किया है। इसलिए नए मामलों को आगे की जांच के लिए मुंबई और पुणे की प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups