मुंबई, 25 दिसंबर : टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tanusha Sharma) मौत मामले में उनके को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) को वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। वालीव पुलिस ने कल उसके आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया था। शीजान खान के वकील शरद राय ने कहा कि उनके क्लांइट पर लगे सभी आरोपी बेबुनियाद हैं और सिर्फ संदेह के आधार पर लगाए गए हैं। तुनिषा शर्मा ने शनिवार को मुंबई में एक टीवी सीरियल के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव फंदे से लटकता मिला था। एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया कि एक्ट्रेस की मां ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।
तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए सेट पर मौजूद थीं। सेट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि वह बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था,’जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं, वे रुकते नहीं हैं।’ कुछ देर बाद ही उनका शव फंदे से लटकता मिला था। इस कथित आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनिषा ने कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार उन्होंने काम किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 25 , 2022, 02:31 AM