पोईसर में रहने वाले 50 हजार नागरिकों को मिलेगा फायदा
मुंबई। मनपा प्रशासन ने पोइसर नदी पर रोड ओव्हर ब्रिज (road over bridge) बनाने का निर्णय लिया है। यह ब्रिज एस व्ही रोड के समकक्ष बनेगा जिससे पोईसर के नागरिकों को बड़ा फायदा मिलेगा।मनपा प्रशासन ब्रिज के निर्माण पर लगभग 7 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस ब्रिज के निम्न को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं की पिछले कई सालो से मांग थी जो अब मूलरूप ले रही है।
बता दें कि कांदिवली पश्चिम में पोइसर से लेकर कांदिवली स्टेशन तक आने के लिए कोई सीधा रास्ता उपलब्ध नहीं था जिसके चलते स्थानीय राहिवासियों को लगभग 5 किमी दूरी का रास्ता तय कर कांदिवली स्टेशन आना पड़ता था।भाजपा नगरसेवक कमलेश यादव ने जानकारी दी कि स्थानीय भाजपा विधायक और सांसद इस ब्रिज को बनाने को लेकर मनपा प्रशासन के पास काफी दिनों से गुहार लगा रहे थे।मनपा अधिकारी पोईसर नदी पर ब्रिज बनाने को लेकर अनदेखी कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस्ब्रीक के निर्माण हो जाने से लगभग 50 हजार पोईसर के नागरिकों को फायदा मिलेगा। ब्रिज रोड़ ओहर बनने से ट्रैफिक की बड़ी समस्या से भी निजात मिलेगी। ब्रिज का निर्माण का काम अगले दो साल में पूरा होगा। मनपा ब्रिज के निर्माण में 6करोड़ 56 लाख का खर्च आने का अनुमान लगाया है जिसको लेकर मनपा की ओर से टेंडर किया गया है । पोइसर नदी पर बनने वाला यह ब्रिज एस व्ही रोड के पैरलल होगा। पोईसर के बड़ी संख्या में रहने वाले नागरिक कांदीवली स्टेशन जाने के लिए रेलवे की पटरियों को पार कर रेलवे स्टेशन पर जाते थे इस ब्रिज के निर्माण हो जाने से रेलवे पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 22 , 2022, 07:40 AM