महिलाओं के लिए बनेंगे 200 शौचालय

Thu, Dec 22 , 2022, 07:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई सौंद्रीयकरण के अंतर्गत बनेंगे 20 हजार शौचालय
मुंबई।
मुंबई शहर  को सौंद्रीयकरण करने लिए मनपा प्रशासन ने बीड़ा उठाया है। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने और लोगो को सुविधा मुहैया कराने के लिए मुंबई में 20 हजार शौचालय बनाने का निर्णय लिया है जिसमे 200 शौचालय (200 toilets) महिलाओं के लिए होंगे।
राज्य की भाजपा युति सरकार का मनाना है कि मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय शहर है यहाँ आने वाले हर नागरिक को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मनपा की जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुखमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मुंबई में बनने वाले शौचालय सिर्फ लोगो को शौच करने तक लिए उपलब्ध हो ऐसा नहीं होना चहिए। मुंबई में बनने वाला शौचालय भी वातानुकूलित सहित कपड़े धोने नहाने से लेकर कपड़े सुखाने तक की सुविधा से भरपूर होना चाहिए। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मनपा के सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि नए शौचालय बनाने को लेकर जगह उपलब्ध कराई जाए।मुंबई में 20 हजार शौचालय बनाने का नियोजन मनपा आयुक्त ने रखा है । जिसमें 200 शौचालय महिलाओं के लिए होंगे। शौचालय जो कि  झोपड़ पट्टी  में बनेंगे उसमे भी सामुदायिक कपड़े धोने  (कम्यूनिटी वाशिंग मशीन )की यंत्रणा लगाने का निर्देश निर्देश दिया है। मनपा प्रशासन ने मनपा सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि मुंबई में कितने शौचालय है उनकी आज की परिस्थिति क्या है इसका लेखा जोखा देने का निर्देश मनपा आयुक्त ने दिया है । मुंबई शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है जिसको लेकर मुंबई में 20 हजार शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है। शौचालय सिर्फ शौचालय ही नहीं बने उसमे किसी तरह की दुर्गंध नही आए और लोगो को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो इस पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups