कल होगा साल का सबसे छोटा दिन

Wed, Dec 21 , 2022, 11:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 21 दिसंबर। कल 22 दिसंबर को साल का सबसे छोटी अवधि का दिन और सबसे लंबी अवधि की रात रहेगी। इस दौरान दिन की कुल अवधि बस 10 घंटे 41 मिनट की रहेगी। वहीं रात की कुल ड्यूरेशन अवधि 13 घंटे 19 मिनट रहेगी। खगोलीय घटनाक्रम के जानकारों के मुताबिक सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा। इससे उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी। 22 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों में सुबह 06.55 मिनट से 07 बजकर कुछ मिनट पर सूर्योदय (sunrise) होगा। उदाहरण के लिए जयपुर में सूर्योदय 7.12 मिनट पर और सूर्यास्त (sunset) 5.39 पर होगा। यानी गुलाबी नगरी में कल का दिन 10 घंटे और और 27 मिनट का होगा। वहीं उज्जैन में सूर्योदय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 46 मिनट पर होगा। 
22 दिसंबर को ही सूर्य कर्क रेखा की तरफ यानी उत्तरायण से दक्षिणायन (Uttarayan to Dakshinayan) की ओर आता है। इसी दिन से मैदानी इलाकों में ठंड और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ जाती है। इस 22 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति भी कहा जाता है। यानी इस दौरान उत्तर ध्रुव पर रात होती है और दक्षिण ध्रुव पर सूर्य चमकता है। 22 दिसंबर को होने वाले इस अद्भुत खगोलीय घटनाक्रम को देशभर की वेधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups