मनपा आयुक्त ने वापस लिया अपना तुगलकी फरमान

Tue, Dec 20 , 2022, 08:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने मिडिया कर्मियों से बात करने के लिए अपने अधिकारियो को रोक लगा दी थी।  मनपा आयुक्त ने सोमवार को एक परिपत्रक निकालते हुए कहा था की अब मिडिया कर्मियों से सिर्फ मनपा आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त ही बात करेंगे जो की आई ए एस रैंक के अधिकारी  होते है। मनपा आयुक्त के इस फरमान (decree) पर मिडिया सहित राजनेताओ में बड़ी नाराजगी जाहिर  हुई। मिडिया कर्मियों की नाराजगी को देखते हुए मनपा आयुक्त ने चौबीस घंटे में अपना निणर्य बदल दिया। 
बता दे कि मनपा चुनाव समय पर न होने के कारण मनपा आयुक्त  प्रशासक की भूमिका निभा रहे है। मनपा आयुक्त ने 19 दिसंबर को एक परिपत्रक जारी कर कहा था कि मनपा  अधिकारियों द्वारा मीडिया में गलत जानकारी दी जा रही है। जिसके कारण अब मीडिया से सिर्फ आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त ही बात करेंगे। चहल के इस आदेश का सोशल मीडिया पर पुरजोर विरोध शुरू हो गया। नागपुर में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र (winter session) में भी चहल की मनमानी का मुद्दा उठाने का विपक्षी विधायकों ने तैयारी कर ली थी। बढ़ते विरोध को देखते हुए चहल बैकफुट पर आ गए। जिसके बाद मंगलवार को आनन-फानन में उन्होंने मीडियाकर्मियों से मुलाकात कर आदेश में संसोधन करने की जानकारी दी। मनपा आयुक्त  ने कहा कि अब मनपा आयुक्त अतिरिक्त आयुक्त सह आयुक्त सहित उपायुक्त और सहायक आयुक्त मिडिया को पूरी जानकारी देंगे। मनपा आयुक्त ने   कहा कि मनपा  के अधिकारी मीडिया में गलत जानकारी दे रहे थे, जिसकी वजह से उनसे लोग पूछ रहे थे कि क्या सही है और क्या गलत है। कई लोग मुझे ही बोल रहे थे कि आप ने गलत जानकारी उपलब्ध कराई। मीडिया में गलत आंकड़े या गलत जानकारी न जाए, जिससे लोगों को भ्रम पैदा हो इसलिए मैंने यह आदेश निकाला था।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups