खसरे से लेकर नियमित टीकाकरण की होगी जिम्मेदारी
मुंबई। नियमित टीकाकरण (vaccination) करने के लिए मनपा प्रशासन (municipal administration) ने नियमित रूप से कर्मचारियों की नियुक्ति की है। मनपा ने इन कर्मचारियों को कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्त करेगी। मनपा ने कॉन्ट्रेक्ट पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इन कर्मचारियों पर फैली खसरे (Measles) की बीमारी से लेकर बच्चो और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण की जिम्मेदारी होगी।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार मनपा प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्र ,दवाखाना, और प्रसूतिगृह, सहित मनपा के उपनगरीय अस्पताल और प्रमुख अस्पतालो में नियमित टीकाकरण करने के लिए टीकाकरण कर्मचारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। नियमित टीकाकरण के तहत 0 से 5 वर्ष,10 वर्ष और 16 वर्ष के बच्चो सहित गर्भवती महिलाओ का टीकाकरण (Vaccination of pregnant women) किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्रों पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी और प्रसूति गृह में भी कर्मचारी के मार्फत टीकाकरण किया जाता है ।वर्तमान में खसरा की बीमारी भी फैली है।इस मामले को देखते हुए नियमित टीकाकरण के साथ खसरे का टीका न लेने वाले बच्चों का टीकाकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।मनपा का यह अभियान मनपा के 24 वार्ड में मुख्य रूप से चलाया जा रहा है। जिसके लिए मनपा ने विशेष कर्मचारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। टिकाकरण का काम करने के लिए नर्सिंग कौंसिल द्वारा निर्धारित मिडवाइफरी / जनरल नर्सिंग प्लस असिस्टेंट नर्स ऑब्स्टेट्रिक्स कोर्स में डिप्लोमा रखने वाला कर्मचारी होना चाहिए जिसकी नियुक्ति मनपा द्वारा की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 20 , 2022, 08:18 AM