मनपा प्रशासन ने शुरू किया काम

Tue, Dec 20 , 2022, 08:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा नेता के भूख हड़ताल से सहमे सहायक आयुक्त
मुंबई।
मलाड के दिंडोशी इलाके में सीवरेज पाइप लाइन (sewerage pipeline) का काम स्थानीय नेता द्वारा विरोध के कारण  मनपा सहायक आयुक्त ने काम करने पर रोक लगा दी थी। मनपा के इस निर्णय का भाजपा नेता ने विरोध किया था और  भूख हड़ताल पर बैठ गए थे । भाजपा नेता के उपोषण  बैठने के  कुछ ही मिनट में मनपा प्रशासन ने लिखित जवाब देते हुए तुरंत काम करने का निर्देश दिया। 
बता दे कि  मलाड पूर्व में सीवरेज का पाइप लाइन डालने का काम शुरू था जिसे स्थानीय विधायक द्वारा रोकने का काम किया जा रहा था।  स्थानीय शिवसेना विधायक सुनील प्रभु पर  भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि चल रहे काम को बंद करा दिया।इस काम के बंद हो जाने से सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है जिससे लोगो में बीमारियां फैल रही है।भाजपा मनपा नेता ने आरोप लगाया कि किसी नेता एक विरोध के कारण पूरी जनता को बीमारी में ढकेलना ठीक नहीं।  भाजपा मनपा नेता रहे  विनोद मिश्रा ने मनपा पी उत्तर वार्ड कार्यालय पर मनपा सहायक आयुक्त के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गए। विनोद मिश्रा (Vinod Mishra) ने कहा कि जनता के जान से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। सीवरेज का पूरा गंदा पानी सड़क पर आ रहा है जिससे तरह तरह की बीमारिया फ़ैल रही है।  मनपा पी उत्तर के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने भाजपा नेता को यह जानकारी दी कि ट्रैफिक विभाग से ट्रैफिक की समस्या होने के कारण काम रोका गया था ट्रैफिक विभाग के रात के समय काम करने की अनुमति दे दी है और मंगलवार की रात से काम शुरू हो जाएगा।  मनपा सहायक के लिखित आश्वासन के बाद भाजपा नेता ने भूख हड़ताल वापस ली। बता दे की मनपा प्रशासन ने इसके पहले भी काम बंद किया था जिस समय यह कहा गया था कि बारिश के कारण काम रोका गया था. 16 दिसंबर से दोबारा काम शुरू किया गया था काम अभी शुरू भी नहीं हुआ था कि स्थानीय नेता के दबाव में काम दोबारा बंद कर दिया गया था।जिसको लेकर भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने मनपा वार्ड कार्यालय पर भूख हड़ताल करने  लगे थे। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups