10 लाख ग्राहकों से 2 माह का बिल डिपॉजिट के रूप में वसूलने का निर्णय
रास्ते पर उतरेगी कांग्रेस
मुंबई। बेस्ट (best) महाव्यवस्थक ने परिवहन विभाग का घाटा मुंबई के बिजली उपभोक्ताओं (electricity consumers) से वसूलने का निर्णय लिया है। बेस्ट प्रशासन ने बिजली के 10 लाख से अधिक ग्राहकों से दो माह का बिजली बिल एक साथ में डिपॉजिट के रूप में लेने का निर्णय लिया है। बेस्ट प्रशासन द्वारा उठाया गया कदम मुंबई की जनता पर जो कि इस समय कोरोना महामारी से उबरने के बाद किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही है उस पर भार लादने का काम कर रही है।इस तरह का आरोप मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे कांग्रेस नेता रविराजा ने लगाया है। रविराजा ने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से करेंगे इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।
बता दे कि एम ई आर सी ने 2021 में एक सर्कुलर निकाला था जिसमे बिजली ग्राहकों से अनामत रकम लेने की छूट दी थी। मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा (Ravi Raja) ने आरोप लगाया कि बेस्ट प्रशासन ने अनामत रकम बिजली ग्राहकों से मीटर लगाते समय ही वसूल ली है। एम ई आर सी के आदेश का मुंबई में ही बिजली सप्लाई करने वाली अडानी कंपनी और राज्य सरकार की एमएसईबी नही वसूल रही है। बेस्ट को क्या जरूरत पड़ गई अनामत रकम वसूलने की।बेस्ट इसके पहले बिजली ग्राहकों से बेस्ट के परिवहन विभाग को हो रहे नुकसान की भरपाई टी डी एल के रूप में वसूलती थी । बेस्ट ने डेढ़ हजार करोड़ की वसूली भी की थी।सुप्रीम कोर्ट ने बेस्ट के इस निर्णय पर रोक लगा दी।सुप्रीम कोर्ट में ग्राहकों से वसूले गए पैसे को वापस लौटाने का मामला अभी चल रहा है।बेस्ट ने अब ग्राहकों से परिवहन विभाग के घाटे को वसूलने के लिए यह दूसरा रास्ता अख्तियार किया है।जिससे कांग्रेस कभी लागू नहीं होने देगी।मुंबई की जनता पर अतिरिक्त भार नहीं डालने देगी । रविराजा ने कहा की जल्द ही इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुखमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे।इस अवैध वसूली पर रोक लगाने की गुहार लगाएंगे । इसके बावजूद लोगो पर भार डालने का काम बेस्ट के द्वारा किया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी।
मुंबई में 10 लाख 10 हजार है बेस्ट के बिजली ग्राहक
बेस्ट के मुंबई में 10 लाख 10 हजार बिजली ग्राहकों पर बेस्ट प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णयों पर भार पड़ेगा।बेस्ट बिजली ग्राहकों से दो माह का बिजली बिल अनामत रकम में लेकर लगभग 10 हजार करोड़ की वसूली करेगी।
मनपा आयुक्त का फरमान तुगलकी। कांग्रेस
मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा ने कहा कि मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal)ने पत्रकारों को सिर्फ मनपा आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त से जानकारी मिलने का परिपत्रक निकाला। रविराजा ने मनपा आयुक्त के इस परिपत्रक को तुगलकी फरमान बताया और कहा कि मनपा आयुक्त खुद कोई जानकारी देते नही उन्हे खुद ही किसी प्रकार की जानकारी नहीं होती।अब जनता के बीच जाने वाली जानकारियों को भी रोकने का काम मनपा आयुक्त कर रहे है जो कि निंदनीय है। मनपा आयुक्त के इस परिपत्रक का कांग्रेस कड़े शब्दो में निंदा करती है। मनपा आयुक्त ने मीडिया कर्मी से मिलकर अपने परिपत्रक को वापस लेते हुए सहायक आयुक्त तक के अधिकारी को जानकारी देने का निर्देश दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 20 , 2022, 07:37 AM