मुंबई। आगामी मुंबई मनपा सहित अन्य चुनाव को देखते हुए उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना (Shiv Sena with Uddhav Thackeray faction), राकांपा और कांग्रेस पार्टी के लगातार पदाधिकारी और कार्यकर्ता सत्ताधारी पार्टी बाळासाहेबांची शिवसेना में शामिल हो रहे है.इसी कड़ी में रविवार को सांसद हेमंत गोडसे और प्रवीण तिदमे के मार्गदर्शक में नासिक जिले के अलग -अलग पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हुए.जिसे पार्टी की दुपट्टा पहनाकर सांसद गोडसे ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिला प्रमुख अनिल ढिकले, मनपा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय बोरास्ते,पूर्व नगर सेवक रमेश ढोंगड़े, श्यामकुमार साबले, सूर्यकांत लवटे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे.बतादें की इसके पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उपस्थिति सीएम के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर बड़ी संख्या में उध्दव ठाकरे की शिवसेना और राकांपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बालासाहेबची शिवसेना में शमिल हुए थे.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 18 , 2022, 07:19 AM