भाजपा का पुरे राज्य में 1200 स्थानों पर आंदोलन
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से हताश पाकिस्तान उनके खिलाफ कर रही है बयानबाजी -बावनकुले
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (bilaval Bhutto) के खिलाफ भाजपा ने पूरे राज्य में आंदोलन किया। आंदोलन में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत के सामर्थशाली हुआ है। पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियां नहीं कर पा रहा है और यदि उसने टेढ़ी नजर से भारत की ओर देखा तो पाकिस्तान में घुसकर सबक सिखाने की भारत की क्षमता है। इस बात से हताश पाकिस्तान पीएम मोदी के विषय में अपमानजनक बयान दिया गया है। इस अवसर प्रदेश महासचिव मुरलीधर मोहोळ, प्रदेश महासचिव विक्रांत पाटील, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष योगेश टिळेकर, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ, शहराध्यक्ष जगदीश मुळीक, विधायक माधुरी मिसाळ व विधायक सिद्धार्थ शिरोळे भी उपस्थित थे बावनकुले ने बताया की पाकिस्तान के खिलाफ पूरे राज्य में करीब 12 00 स्थानों पर आंदोलन किया गया.जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान हाय -हाय के नारे लगाए और बिलावल भुट्टो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. राज्य के सभी शहरों, जिलों और तालुका में आंदोलन किया जा रहा है। बिलावल भुट्टो का पुतला फूंककर कार्यकर्ता अपने आक्रोश व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर के दिया है। भारत की ओर बुरी नजर से देखने पर पाकिस्तान में घुसकर उसे सबक सिखाने की क्षमता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधि या फिर बम विस्फोट नहीं कर सकता। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान कमजोर हो गया है। वह कर्ज में डूब चुका है। बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व में राज्य में विकास की बुलेट ट्रेन शुरू हुई है, यदि इसी तरह का राज्य में विकास होता रहा तो अपना राजनीतिक अस्तित्व संकट में आ जायेगा। इस प्रकार का डर महाविकास आघाडी में है। इसी वजह से वह मोर्चा निकाल रही है। महाविकास आघाडी सरकार के कार्यकाल में राज्य की अधोगति हुई है। अब राज्य तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसी डर से महाविकास आघाडी के नेता मोर्चा निकाल रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 17 , 2022, 08:24 AM