दमकल  विभाग में 910 जवान  की भर्ती

Sat, Dec 17 , 2022, 07:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जवान की लंबाई घटाने को लेकर मुख्यमंत्री के पास गुहार
मुंबई।
दमकल विभाग (fire department) में पिछले कई सालो से रुकी पड़ी भर्ती प्रक्रिया (hiring process) में अब गति दिखने का आसार नजर आ रहा है। दमकल विभाग में 910 जवानों की भर्ती किए जाने का निर्णय लिया गया है जिसमे लगभग 250 महिलाओं का समावेश होगा। दमकल जवानों की भर्ती में जवानों की लंबाई को लेकर मनपा प्रशासन द्वारा  निश्चित की गई 172 सेंटीमीटर की लंबाई में कमी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के पास गुहार लगाई गई है ।
बता दे कि दमकल विभाग में  दमकल जवान और अधिकारी की भर्ती राज्य सरकार के अंर्तगत आने वाले दमकल सेवा संचानालय विभाग द्वारा इन्हे ट्रेनिंग दी जाती है।संचनालय विभाग में प्रवेश के लिए जवानों की ऊंचाई 165  सेंटीमीटर होना अनिवार्य किया गया है। जबकि मुंबई मनपा अपने  दमकल जवानों की भर्ती को लेकर दमकल जवानों की ऊंचाई 172 सेंटीमीटर निश्चित रखा है । मनपा प्रशासन द्वारा निश्चित की गई ऊंचाई को लेकर विरोध जताया जा रहा है। दमकल जवानों की यूनियन बाला साहेब की शिवसेना के नेता दिलीप नाइक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)को पत्र लिखकर मनपा के इस निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है और राज्य सरकार के नियमो को मनपा में भी लागू करने की गुहार लगाई है ।दिलीप नाइक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मनपा  के निर्णय से  कई जवानों को नौकरी से वंचित होना पड़ेगा। मनपा प्रशासन द्वारा दमकल जवानों की भर्ती में 900 जवानों की भर्ती  किया जाना है जिसमे 250 महिलाओं का समावेश होगा। मनपा द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रिया में दमकल जवानों की लंबाई 165  सेंटीमीटर  करने की मांग दमकल विभाग के यूनियन के द्वारा की जा रही है।उनका आरोप है कि नही तो कई जवानों को नौकरी से वंचित रहना पड़ेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups