दूषित पानी पर पक्रिया करने का खर्चा 425 करोड़ बढ़ा
मुंबई। जीएसटी (GST) बढ़ने का असर महंगाई के रूप में लोगो पर पड़ रहा है। अब जी एस टी बढ़ोत्तरी का भार मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) पर भी पड़ा ही है। दूषित पानी पर पक्रिया करने के लिए दिए गए ठेके के समय जी एस टी 12 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है।जिसके चलते मनपा को लगभग 425 करोड़ का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। दूषित पानी (contaminated water) पर प्रक्रिया करने का खर्च पहले भी दो बार बढ़ चुका है।
मनपा प्रशासन दूषित पानी पर प्रक्रिया कर उसे समुद्र में छोड़ने के लिए कुल 8 जगहों पर प्रक्रिया केंद्र लगा रही है । मुंबई में रोजाना 3850 एम एल डी पानी की सप्लाई होती है । मुंबई में कुल पानी की होने वाली सप्लाई में पीने के लिए पानी का उपयोग मात्र 7 प्रतिशत उपयोग होता है बकाया पानी दूसरे कामों के लिए किया जाता है । मुंबई में सप्लाई होने वाले कुल 3850 एम एल डी पानी में से रोजाना 2 हजार लीटर पानी दोषित हो कर छोड़ा जाता है जो कि समुद्र में जाता है।समुद्र में छोड़े जाने वाले दूषित पानी से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है । ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर मनपा ने मुंबई में 7 जगह पर दोषित पानी पर प्रक्रिया केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया। मनपा ने वर्ली , बांद्रा , धारावी, घाटकोपर , भांडुप , और मलाड सहित कोलाबा में यह केंद्र बनाने का निर्णय लिया।इन 8 जगहों पर लगने वाले प्रोजेक्ट से रोजाना 2 हजार 464 लीटर दूषित पानी पर प्रक्रिया कर समुद्र में छोड़ा जाएगा। मनपा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर साल 2020 में निविदा प्रक्रिया शुरू की थी उस समय 16 हजार करोड़ खर्च होने की संभावना थी । समय में हुई देरी के बाद 2022 में इसी प्रोजेक्ट के खर्च पर 22 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होकर कुल खर्च 21 हजार करोड़ पहुंच गया। अब जी एस टी में हुई बढ़ोतरी के कारण तीन जगह के प्रोजेक्ट धारावी वर्सोवा और मालाड के खर्च में लगभग 425 करोड़ की बहोत्तरी हो गई है जबकि बकाया अन्य प्रोजेक्ट का भी खर्च मिलाकर लगभग एक हजार का खर्च बढ़ने का संभावना है। वर्ली बांद्रा घाटकोपर और भांडुप का खर्च बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भी आने वाले दिनों में सामने आएगा। जी एस टी में हुई 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के कारण मनपा पर लगभग एक हजार करोड़ का बोझा पड़ना तय माना जा रहा है ।
अब इस तरह होगा प्रोजेक्ट पर खर्च
धारावी
दिया गया ठेका 2886 करोड़ 7 लाख
बढ़ा हुआ खर्च 140 करोड़ 55 लाख
कुल खर्च। 3026 करोड़ 62 लाख
वर्सोवा
दिया गया ठेका 1123 करोड़ 29 लाख
बढ़ा हुआ खर्च। 54 करोड़ 70 लाख
कुल खर्च। 1177 करोड़ 90 लाख
मलाड
दिया गया ठेका 4722 करोड़ 67 लाख
बढ़ा हुआ खर्च। 230 करोड़
कुल खर्च 4952 करोड़ 67 लाख
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 17 , 2022, 06:24 AM