मौत को दावत देते है मैनहोल
मुंबई। मनपा प्रशासन पर मुंबई की जनता पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करने की जिम्मेदारी होती है। मनपा इसके बावजूद मुंबई के लोगो के जीवन से खिलवाड़ खिलवाड़ कर रही है। मुंबई में 70 हजार मैनहोल (manhole) आज भी खुले हैं जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। मैनहोल में गिरकर बरसात के दिनों में ही नहीं उसके बाद भी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। मुंबई में 74682 मैनहोल हैं इसमें से मात्र 3920 पर ही सुरक्षा जाली लगाई गई है, बाकी खुली हुई हैं। पिछले दिनों ही हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मनपा को लापरवाही के लिए फटकार लगाई थी। अदालत ने कहा था कि मुंबई में किसी व्यक्ति के साथ खुले हुए मैनहोल की वजह से अप्रिय घटना घटती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मनपा की होगी। इसके बावजूद सी ने अब तक कोई ऐसा ठोस कदम नहीं उठाया है जिससे सभी मैनहोल को सुरक्षा जालियों से ढका जा सके।
मनपा उपायुक्त उल्हास महाले ने कहा कि मनपा के वर्ष 2014 के नियम के अनुसार मैनहोल पर सुरक्षा जाली लगाने की जिम्मेदारी वार्डों की है। इस संबंध में वार्डों को सूचित किया गया है। सुरक्षा जाली लगाने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी। बता दें कि वर्ष 2017 में बारिश के दौरान एलफिंस्टन रोड स्टेशन के सामने खुले मैनहोल में गिरकर डॉ.अमरापुरकर की मृत्यु हो गई थी। उनका मृत बाद में वर्ली में बरामद हुई थी। अमरापुरकर की घटना के बाद मनपा ने जांच कर मुंबई में सभी मैनहोल पर सुरक्षा जाली लगाने की मुहिम शुरू की थी। लेकिन इसके 5 साल बाद भी सभी मैनहोल पर सुरक्षा जाली नहीं लग पाई है।
इस तरह लगी हैं जालियां:
74682 मैनहोल में से 3920 पर सुरक्षा जाली लगी है, इसमें सबसे कम 360 जालियां पूर्वी उपनगर में लगे हैं। इसी तरह मुंबई शहर में 3059 जाली और पश्चिम उपनगर में 501 मैनहोल पर सुरक्षा जाली लगाई गई है। मुंबई में कुल मैनहोल की संख्या 74682 है, जिसमें से सर्वाधिक पश्चिम उपनगर में 31621 है। दूसरे नंबर पर मुंबई में शहर में 27078 और पूर्वी उपनगर में 15983 है। मनपा सी ने वर्ष 2017-18 में 1742 मैनहोल पर सुरक्षा जाली लगाई थी। वर्ष 2018-19 में 1157 एवं वर्ष 2021-22 में 1148 मैनहोल पर सुरक्षा जाली मनपा ने लगाई है।
मेनहोल खुलने से मुंबई में हुई प्रमुख दुर्घटनाएं
- 29 अगस्त 2017 को मैनहोल में गिरने से डॉ. दीपक अमरापुरकर की मौत।
- 11 जुलाई 2019 को गोरेगांव में मैनहोल में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत।
- 14 जुलाई 2019 को धारावी में एक बच्चे की मौत।
- 10 जून 2021 को भांडुप में दो महिलाएं खुले मैनहोल में गिर गई, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 16 , 2022, 08:03 AM