कचरा करने वालो पर दंड लगाने नही साफ सफाई पर नजर रखने और लोगो में जागरूकता फैलाने का होगा काम
मुंबई में होगी जी 20 की और 7 बैठक
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुंबई शहर को चकाचक रखने का संकल्प लिया है। मनपा प्रशासन मुंबई शहर को स्वच्छ रखने और लोगो को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए 5 हजार सवच्छता दूत की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। मुंबई शहर में अगले एक साल के दौरान जी 20 की कुल 7 और बैठक होने वाली है।शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इन स्वच्छता दूत का उपयोग किया जाएगा ।
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह (Municipal Commissioner Iqbal Singh) ने मनपा के 24 वार्ड के सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि अगले कुछ दिनों में मुंबई भर में 5 स्वच्छता दूत की नियुक्ति किया जाए। स्वच्छता दूत में कोरोना काल में सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों को प्राधान्य दिया जाए। मुम्बई सौंदर्यीकरण परियोजना के अन्तर्गत कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह विभागीय कार्यालय स्तर पर एवं प्रत्येक पखवाड़े उपायुक्त स्तर पर करने का निर्देश दिया गया है । शहर में स्वच्छता बनी रहे इसके वार्ड स्तर पर सतर्कता समिति भी गठित करने का भी निर्देश दिया गया है। इन समितियों को मुख्य रूप से सौंदर्यीकरण के तहत कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी करनी चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर उसका तत्काल निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सुझाव के मुताबिक पूरे मुंबई के लिए 5000 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और उसके जरिए पूरी स्वच्छता में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा. इसमें ये सफाईकर्मी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेंगे इन पर जागरूकता पर जोर देने की जिम्मेदारी होगी। स्वच्छता दूत मुंबई की गलियों में रौशनी कम होने पर इसकी जानकारी मनपा अधिकारियों को देंगे। इतना ही नहीं मुंबई में बने शौचालय को साफ़ सुथरा है की नहीं इस पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी स्वच्छता दूत पर होगी। इसके अलावा मुंबई में खुल रहे बालासाहेब ठाकरे अपना दवाखाना केंद्र पर भी साफ़ सफाई और सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मनपा अधिकारियो को जानकारी देने की जिम्मेदारी इन दूत पर रहेगी। मनपा आयुक्त चहल ने मुंबई में आने वाले दिनों शौलचालय की समस्या नहीं होगी इसके लिए एक निति तैयार किए जाने की जानकारी दी खासकर महिलाओ के लिए अधिक सुविधा पर ध्यान देने की बात कही।
जी 20 की पहली बैठक में मनपा द्वारा किए कामों को निति आयोग ने सराहा
जी-20 परिषद की पहली बैठक के आखिरी दिन समाप्ति पर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने मनपा द्वारा किए गए कामो की तारीफ की और कहा कि आने वाले दिनों में मुंबई में 7 और बैठकें आयोजित होंगी । इसे ध्यान में रखते हुए मनपा को आगे भी इसी तरह के सेवा सुविधा बनी रहे इसका ध्यान रखने का आग्रह किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 16 , 2022, 07:56 AM