आघाड़ी के विरोध में भाजपा का  माफी मांगो आंदोलन

Fri, Dec 16 , 2022, 07:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आज मुंबई की सभी 6 लोकसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन  
मुंबई।
महापुरुषों के अपमान के खिलाफ जहां महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) शनिवार को महामोर्चा निकालेगी, वहीं भाजपा की तरफ से इसका जवाब माफी मांगो आंदोलन से दिया जाएगा। मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष आशीष शेलार ने शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे (Uddhav Balasaheb Thackeray) पार्टी के सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) और उपनेता सुषमा अंधारे (Sushma Andhare) के बयानों के विरोध में आंदोलन करने का ऐलान किया। इस दौरान मुंबई की सभी 6 लोकसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किया जाएगा।
संजय राऊत ने बयान दिया था कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। इस पर सवाल उठाते हुए आशीष शेलार ने कहा कि संजय राऊत अपनी नासमझी दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। उनकी मस्ती अब डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जन्‍म स्‍थान को लेकर झूठी जानकारी फैलाने तक पहुंच गई। इस गलत जानकारी को फैलाना बहुत बड़ी गलती है। क्या यह विवाद पैदा करने की कोशिश है? शेलार ने सवाल किया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के बारे में उद्धव ठाकरे की सेना इतनी अनभिज्ञ कैसे है?      
उन्होंने कहा कि सुषमा अंधारे के बयान सोशल मीडिया पर चल रहे है। इसमें वे प्रभु श्री रामचंद्र,  प्रभु श्रीकृष्ण का अपमान कर रही हैं। वे संत ज्ञानेश्वर, संत एकनाथ और वारकरी समुदाय का उपहास कर रही है, क्या यह महाराष्‍ट्र द्रोह नहीं है? मेरा यह उद्धव ठाकरे से सवाल है। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू लोगों का अपमान करने वाले बयानों के बाद भी उद्धव ठाकरे अपनी चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं हैं, फिर आप किस तरह का मोर्चा निकाल रहे हैं? हिंदू देवी-देवताओं का अपमान और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के जन्म स्थान को लेकर विवाद खड़ा करने वालों के खिलाफ भाजपा मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 17 दिसंबर को माफी मांगो आंदोलन करेगी। उद्धव जी, अजित पवार, नाना पटोले मांगी मांगिए, इसे लेकर भाजपा प्रदर्शन करेगी।  शेलार ने कहा कि हम इस विषय को अब नहीं छोड़ेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups