सड़क घोटाले में  शामिल ठेकेदार बनाएगा मनपा का पार्किंग

Thu, Dec 15 , 2022, 07:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा प्रशासन ने मुंबई में कालबादेवी और माटुंगा (Kalbadevi and Matunga) में दो जगहों पर अंडर ग्राउंड पार्किंग (Parking) बनाने न निर्णय लिया है। मनपा ने इस पार्किंग को बनाने के लिए जिस ठेकेदार की नियुक्ति की है वह ठेकेदार मनपा के सड़क घोटाले में शामिल था इस तरह की जानकारी मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा ने लगाया है।  रवि राजा ने कहा कि भ्र्स्टाचार में शामिल ठेकेदार को एक तरह का काम दिया जो कि मुंबई में नई संकल्पना के साथ पार्किंग बनाई जा रही है। घोटाले में शामिल  ठेकेदार को  ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की गई थी.
मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने कहा कि एक तरफ मनपा में पिछले दो सालों के दरम्यान किये गए कामों की कैग से जांच चल रही है। इस बीच मनपा प्रशासन ऐसे काम का ठेका एक घोटाले में शामिल था।  मनपा ने रेल कॉन कंपनी को ठेका दिया है। रवि राजा ने मनपा द्वारा पार्किंग बनाने के लिए दिए गए ठेके को रद्द करने की मांग की है।  शहर में प्रति किमी वाहनों की संख्या 01 हजार 900 है। जो कि देश की राजधानी दिल्ली से अधिक है।  2014 के बाद से मुंबई में वाहनों की संख्या में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2014 में हुए एक सर्वे के मुताबिक मुंबई में वाहनों की संख्या 25.46 लाख थी. 2020 में वाहनों की संख्या 40 लाख के पार हो गई। जबकि  2022 में वाहनों की संख्या में 0.4 लाख की वृद्धि हुई है और कुल वाहनों की  संख्या 44 लाख तक पहुंच गई है। वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ मुंबई में पार्किंग की
समस्या उत्पन्न हो रही है।जिससे मुंबई में ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो रही है। मनपा ने इस  समस्या को दूर करने के लिए  मशीनीकृत पार्किंग स्थल (शटल और रोबोपार्क प्रणाली) स्थापित करने का निर्णय लिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups