आदमखोर बाघों को पकड़ो अन्यथा निलंबन

Thu, Dec 15 , 2022, 07:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की वन अधिकारियों को चेतावनी  
मुंबई।
चंद्रपुर जिले में नरभक्षी बाघों (man-eating tigers) ने आतंक मचा रखा है। बाघों ने अभी हाल ही में  4 लोगों को अपना शिकार बनाया है। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जिले में बाघों के लगातार हमले पर चिंता प्रकट करते आदमखोर बाघों को तत्काल बंदी बनाने अन्यथा वन अधिकारियों को निलंबन की कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है। चंद्रपुर में बाघों के हमलों में इस साल 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को मुल तालुका के कांतापेठ में देवराव सोपनकार, सावली तालुका के बाबूराव कांबले और 15 दिसंबर को खेडी में स्वरूपा येलट्टीवार की बाघ के हमले में मौत हो गई। इसके पहले 7 दिसंबर को पेटगांव में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन मंत्री ने कहा कि बाघ के लगातार हमले और नागरिकों की‍ मौत बेहद चिंता की बात है। इन बाघों को तत्काल पकड़ने की आवश्यकता है। इस बारे में उन्होंने वन विभाग के प्रधान सचिव वेणुगोपाल रेड्डी और सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अवनि बाघिन को गोली मारने पर हुआ था विवाद  
बता दें कि वर्ष 2018 में यवतमाल जिले में एक नरभक्षी बाघिन अवनि को एक शिकारी के गोली मारने की घटना से खासा विवाद पैदा हो गया था। उस वक्त सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) वन मंत्री थे। यवतमाल जिले के पांढरकावडा के आसपास अवनि का प्राकृतिक आवास था। अवनि  के आदमखोर होने के बाद महाराष्ट्र वन्य विभाग ने उसे गोली मारने के आदेश जारी किए हुए थे। हालांकि उसे बचाने के लिए भी कुछ एनजीओ  सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को ही बरकरार रखा। अवनि को मारने के लिए हैदराबाद से शार्प शूटर नवाब शौकत को भी बुलाया गया था। बाघिन के मारे जाने पर देशभर में पशु प्रेमियों और वन्यजीव संगठनों ने नाराजगी जाहिर की थी और मामले की जांच भी की गई थी।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups