मुंबई-सैन फ्रांसिस्को के बीच सीधी उड़ान शुरू

Thu, Dec 15 , 2022, 07:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नागर विमानन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
मुंबई-पुणे जुड़े सिलिकॉन वैली से: शिंदे 
मुंबई।
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने नई दिल्ली में मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के बीच एयर इंडिया की पहली सीधी फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। शिंदे ने कहा कि मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से महाराष्ट्र के औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा तथा मुंबई और पुणे शहर अमेरिका की सिलिकॉन वैली से सीधे जुड़ जाएंगे और इससे राज्य के आईटी क्षेत्र को लाभ मिलेगा।  
टाटा समूह ने इस साल जनवरी माह में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। उसके बाद से एयरलाइन अपनी सेवाओं और बेड़े का विस्तार करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। कार्यक्रम में नागर विमानन विभाग के सचिव राजीव बसंल, एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई से शुरू हुई यह सीधी उड़ान सबसे लंबी दूरी की हवाई यात्रा है। फिलहाल यह सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। शिंदे ने विश्वास जताया कि बाद में यह उड़ान रोजाना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैन फ्रांसिस्को आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है और भारतीय पर्यटकों के लिए सीधी उड़ान सेवा फायदेमंद होगी। कोराना के बाद अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं की संख्या में इजाफा हुआ है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 24 घंटे में डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के लाखों लोग अमेरिका में बसे हुए हैं और सभी का एयर इंडिया से एक खास रिश्ता है। इस मौके पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मराठी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए मुंबई और सैन फ्रांसिस्को के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को याद किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups