36 विधानसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा

Wed, Dec 14 , 2022, 09:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई की जनता को करेंगे जागरुक: भाई जगताप  
मुंबई।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कन्याकुमारी से कश्मीर (kanyakumari to kashmir) के बीच शुरू की गई भारत जोड़ो पदयात्रा को समर्थन देने के लिए मुंबई की सभी 36 विधानसभा क्षेत्रों में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप (Brother Jagtap) के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की गई। बुधवार को यह पदयात्रा बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई।
इस मौके पर भाई जगताप ने कहा कि आज देश में प्रचंड महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्या है। राज्य के उद्योग धंधे बाहर जा रहे हैं। देश की जनता त्रस्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इन गंभीर मुद्दों पर कोई बात नहीं करते हुए देश की मोदी सरकार सिर्फ धार्मिक मुद्दों पर चर्चा कर लोगों में कलह पैदा करने का काम कर रही है। इस जन विरोधी सरकार के प्रति मुंबई की जनता को जागरुक करने के लिए हमने मुंबई की सभी 36 विधानसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।
बोरीवली पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई पदयात्रा में भाई जगताप के अलावा पूर्व सांसद संजय निरुपम, पूर्व मंत्री असलम शेख, मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल, मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीशा बागुल, बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सभी पूर्व और वर्तमान नगरसेवक, जिला अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। गोराई-2 से यह पदयात्रा शुरु होकर गोराई-1, चिकूवाडी, शिंपोली होते हुए बोरीवली स्टेशन पश्चिम पहुंची, जहां पदयात्रा का समापन हुआ।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups