मुंबई। सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाना मुंबई में कोई नई बात नही है। सरकारी जमीनों पर ही कब्जा जमाकर मुंबई में झोपड़ पट्टी का अंबार लग गया है। पवई ने भूमाफिया ने तो हद ही पार कर दी।पवई स्थित तूंगा विलेज में मनपा के दवाखाना पर ही कब्जा जमा लिया। इतना ही नही दवाखाना पर भूमाफिया ने बाउंसर लाकर बिठा दिया था। मनपा अधिकारियो ने बुधवार को अपने टीम के साथ और पुलिस बंदोबस्त के साथ भूमाफिया का ताला तोड़ा और दवाखाना पर दोबारा कब्जा जमाया।
बता दे की मनपा इन दिनों बाला साहेब ठाकरे दवाखाना (Balasaheb Thackeray Hospital) पूरे मुंबई में शुरू किया है। इस दवाखाना के माध्यम से मुंबई की जनता को ईलाज करने और ईलाज करने के दौरान लगाने वाले लगभग 150 प्रकार के टेस्ट जिसमे खून की जांच से लेकर सिटी स्कैन तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है। मनपा ने पवई स्थित तूंगा विलेज में अपने खाली पड़े जमीन पर दवाखाना बनाया जिसे अभी आम जनता के लिए खोला जाना था। बनकर तैयार हुए दवाखाना पर भूमाफिया ने खुद की जमीन बताते हुए कब्जा कर लिया।
इतना ही नही दवाखान पर भूमाफिया ने ताला जड़ दिया। मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को जब इसकी जानकारी मिली तो अपना दवाखाना अपने कब्जे में लेने के लिए मनपा एल वार्ड के सहायक आयुक्त महादेव शिंदे को जानकारी दी। मनपा सहायक आयुक्त शिंदे इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी और बताया कि मनपा कर्मी अपने दवाखाना पर कब्जा लेने जा रहे है। पुलिस के बंदोबस्त के बीच मनपा कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचे तो वहा पर भूमाफिया के बाउंसर तैनात थे और अंदर से दावखाना पर ताला जड़ा हुआ था।मनपा कर्मियो ने ताला तोड़ते हुए दवाखाना पर अपना कब्जा जमा लिया और मनपा के दवाखाना में बैठे बाउंसर को मार भगाया। मनपा एल वार्ड ने इस दवाखाना पर शुरू न होने तक पुलिस पहरा बिठा दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 14 , 2022, 08:10 AM