समाजवादी पार्टी का मनपा मुख्यालय में धरना प्रदर्शन

Wed, Dec 14 , 2022, 07:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। गोवंडी में बायोवेस्ट से स्थानीय लोगो मे फैल रही बीमारियों से स्थानीय लोगों की जान जा रही है। पर्यावरण विभाग के निर्देश के बावजूद मनपा प्रशासन (municipal administration) गोवंडी में लगे बायोवेस्ट प्लांट को बंद नहीं कर रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) ने मनपा प्रशासन पर आरोप लगाया कि  ठेकेदार से कमीशन खोरी में लोगो की जान ली जा रही है।अबू आसिम आजमी मनपा मुख्यालय में मनपा आयुक्त के खिलाफ आंदोलन किया और धरना प्रदर्शन किया।
बता दे कि एस एम एस कंपनी मुंबई भर में निकलने वाले बायोवेस्ट का गोवंडी में निपटारा करती है। गोवंडी मानखुर्द में देवनार डंपिंग ग्राउंड (Deonar Dumping Ground) होने से कचरे की बदबू से लोग परेशान हो रहे है। दमा और टीबी की बीमारी पूरे मुंबई में इस इलाके में सर्वाधिक लोगो को हो रही है।अबू आसिम आजमी ने आरोप लगाया कि पर्यावरण विभाग खुद ने  बायो वेस्ट को नष्ट करने के लिए लगाई गई कंपनी को यहां से हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्व पर्यावरण मंत्री रामदास कदम के निर्देश पर एस एम एस कंपनी कुछ दिनों के लिए बंद भी कर दी गई थी।लेकिन पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के आते ही दोबारा एस एम एस कंपनी शुरू हो गई।उन्होंने कहा पिछले दस सालो से इस कंपनी को बंद करने के लिए मांग कर रहा हू।अधिवेशन में भी यह मामला उठाया। मनपा प्रशासन ने तलोजा में डंपिंग ग्राउंड ले जाने और बायो वेस्ट भी गोवंडी से हटाने की जानकारी मनपा प्रशासन ने दी थी। मनपा ने तलोजा की जमीन भी अपने कब्जे में ली। तलोजा बायोवेस्ट ले जाने पर खर्च बढ़ेगा  मनपा प्रशासन ठेकेदार का पैसा बचाने और खुद की कमाई करने के लिए लोगो के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप अबू आजमी ने लगाया। समाजवादी पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अबू आजमी बुधवार को मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल के कार्यालय पर एस एम एस कंपनी को गोवंडी से हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान उनके साथ पूर्व नगरसेविका रुखसाना सिद्दीकी सायरा खान सहित बड़ी मात्रा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। अबू आसिम आजमी ने मनपा सह आयुक्त चंद्राशेखर चोरे को अपना ज्ञापन सौंपा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups