स्याही फेकने वाले मामले में निलंबित 11 पुलिसकर्मियों का निलंबन वापस?

Tue, Dec 13 , 2022, 08:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आरोपियों पर लगे धारा 307 को वापस लेने का आदेश 
गृहमंत्री फडणवीस ने निलंबन वापस लेने का दिया आदेश 
मुंबई।
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) के ऊपर  स्याही फेकने (throwing ink) वाले मामले में निलंबित 11 पुलिसकर्मियों का निलंबन  के साथ -साथ आरोपियों पर लगाए गए धारा 307 को  वापस ले लिया गया है.सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है.पाटिल पर स्याही फेंकने मामले में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस विभाग को निलंबित 11 पुलिस कर्मियों का निलंबन और आरोपियों पर लगे धारा 307 को वापस लेने का आदेश दिया है. चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने वाले  आरोपी पर  हत्या के प्रयास के आरोप में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। साथ ही 11 पुलिस कर्मियों-अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था.राज्य सरकार के कदम पर विपक्ष ने सरकार की जमकर आलोचना की थी इसके साथ -साथ आरोपियों पर लगाए गए धारा 307 को रद्द करने की मांग की थी. उसके बाद राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस प्रशासन को मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर से धारा 307 और 11 पुलिसकर्मियों का निलंबन वापस लेने का आदेश दिया है. बतादें की मंत्री चंद्रकांत पाटिल  ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, कर्मवीर भाऊराव पाटिल को लेकर विवादित बयान दिया था  जिसे लेकर उनके बयान पर  विपक्ष ने उनकी आलोचना की थी.इसके बाद पाटिल ने सार्वजनिक तौर पार माफ़ी मांग ली थी। पाटिल के माफी मांगने के बाद भी पुणे में उन पर स्याही  फेंका गया. इसे लेकर राज्य में सियासत गरमा गई थी.स्याही फेंकने वाले शख्स को हिरासत में लिया था. साथ ही उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन इस कार्रवाई की चौतरफा आलोचना होने के बाद खुद चंद्रकांत पाटिल ने राज्य सरकार से कार्रवाई वापस लेने का अनुरोध किया। उन्होंने एक बार फिर अपने बयान की स्पष्टीकरण दिया  जिसमे उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि उनका अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई वापस ली जाए और पुलिस का निलंबन वापस लिया जाए.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups