मुंबई। चर्नी रोड (Charni Road) पूर्व में चार साल पहले तोड़े गए ब्रिज (bridge) को बनाने का अब मुहूर्त मिल गया है। मनपा ने चार साल पहले तोड़े गए पादचारी ब्रिज (Padchari Bridge) के स्थान पर नया ब्रिज बनाने को लेकर ठेकेदार नियुक्त कर लिया है। ब्रिज के बंद होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । मनपा ब्रिज विभाग ने पादचारी ब्रिज बनाने को लेकर नियुक्त किए गए ठेकेदार की अनुमति लेने का प्रस्ताव मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल के पास भेजा है। मनपा आयुक्त से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ब्रिज के निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस ब्रिज के निर्माण पर मनपा साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करेगी। पादचारी ब्रिज के निर्माण में लगभग एक साल का समय लग सकता है। चर्नी रोड पूर्व में केरेवाडी गली से महिषी कर्वे मार्ग तक बना पादचारी ब्रिज को चार साल पहले जर्जर हो जाने पर तोड़ दिया गया था। चार साल बीत जाने के बाद मनपा प्रशासन को अब ब्रिज के निर्माण की याद आई वह भी तब जब स्थानीय रहिवासियों ने मनपा के पास ब्रिज के निर्माण को लेकर गुहार लगाईं। मनपा ब्रिज विभाग के चीफ इंजीनियर संजय कौदन्यपुरे ने बताया कि पैदल ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मनपा आयुक्त के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है, यह ब्रिज स्टील का बनाया जाएगा। अनुमति मिलने के एक माह बाद काम शुरू किया जाएगा।इस ब्रिज में भी लोगो के आवागमन को लेकर स्केलेटर लगाने का भी प्रावधान किया जाएगा।
कैनेडी ब्रिज की मरम्मत का 90 प्रतिशत काम पूरा:
मुंबई में ब्रिटिश कालीन ज्यादातर ब्रिज की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। कुछ ब्रिज बेहद खतरनाक हो गए हैं जबकि अन्य की अभी भी स्थिति अच्छी है। इसमें ग्रांट रोड (Grant Road) पर नाना चौक से भटवाड़ी तक जाने वाला कैनेडी ब्रिज भी शामिल है। अंग्रेजों के जमाने का बना यह ब्रिज अभी भी अच्छी स्थिति में है। इसकी मजबूती बढ़ाने के लिए मरम्मत का काम किया जा रहा है। सितंबर 2022 से शुरू हुए इस पैदल पुल का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पुल की मरम्मत का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद यह और मजबूत होगा। हाल ही में मनपा ब्रिज विभाग के अधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर पुल की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। कैनेडी ब्रिज का काम अगले महीने पूरा कर लिया जाएगा। ब्रिज की मरम्मत के दौरान भी ब्रिज पर यातायात जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 13 , 2022, 08:32 AM