आम आदमी पार्टी ने एक महीने में बनाए एक लाख नए सदस्य
मुंबई। गुजरात चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी बनी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) आगामी मनपा चुनाव लड़ने के लिए अपनी ताकत झोक रही है। केजरीवाल' अभियान के तहत पार्टी ने मुंबई में 1 लाख नए सदस्य बनाए हैं। पार्टी ने मुंबई में बड़े पैमाने पर सदयस्ता अभियान छेड़ा है जिसके तहत पार्टी आगामी मनपा चुनाव में अपने उम्मीदवार की भी खोज कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने मुंबई में 'मुंबई में भी केजरीवाल' अभियान, शुरू किया जिसके तहत पार्टी नए सदस्य बना रही है। पाम आदमी पार्टी ने इसी कार्यक्रम के तहत मनपा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की भी खोज कर रही है। आम आदमी पार्टी ने इस अभियान के तहत मुंबई में ढेर सारे कियोस्क और पार्टी सिंबॉल वाले अंब्रेला लगाए गए थे। इसमें संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ब्रांडेड वाहन भी शामिल हैं।आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा "हमारे 'मुंबई में भी केजरीवाल' अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला है। आम आदमी पार्टी सामाजिक बदलाव की सबसे तेज और कुशल वाहक के रूप में उभरी है। हर वर्ग का 'आम आदमी' उत्साहित है और हमारे साथ जुड़ने के लिए अपनी सहमति दे रहा है। हमारे इस अभियान को इसलिए इतना व्यापक समर्थन मिला है। इससे यह साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल भारत की एकमात्र आशा के रूप में उभर रहे हैं। मुंबई और मुंबईकर आम आदमी पार्टी के लिए तैयार हैं और आगामी मनपा चुनावों में हमें वोट देंगे।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 13 , 2022, 07:29 AM