० बनाए गए एंटी करप्शन ब्यूरो के अपर पुलिस महासंचालक बनाए गए
० मधुकर पांडे मीरा-भायंदर, वसई-विरार के नए पुलिस आयुक्त
० पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता लौटे मुंबई
मुंबई। राज्य सरकार ने मंगलवार रात को कई आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। मुंबई में कानून और व्यवस्था के सह पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल (Vishwas Nagre Patil) का प्रमोशन एंटी करप्शन विभाग (anti corruption department) में अपर पुलिस महासंचालक पद पर किया गया है। नागरे पाटिल की जगह सत्यनारायण चौधरी लेंगे। चौधरी इसके पहले विशेष पुलिस महानिरीक्षक सागरी सुरक्षा पद पर तैनात थे।
मीरा-भायंदर, वसई-विरार के पुलिस आयुक्त सदानंद दाते को एटीएस का अपर पुलिस महासंचालक बनाया गया है। दाते की जगह मधुकर पांडे लेंगे। इसी तरह कानून और व्यवस्था के विशेष पुलिस महानिरीक्षक मिलिंद भारंबे को प्रमोट कर पुलिस आयुक्त नवी मुंबई बनाया गया है। यातायात विभाग मुंबई के सह पुलिस आयुक्त राज वर्धन को पदोन्नति देकर अपर पुलिस महासंचालक-सह व्यवस्थापकीय संचालक महाराष्ट्र सुरक्षा महामंडल मुंबई बनाया गया है। एंटी करप्शन विभाग के अपर पुलिस महासंचालक विनय कुमार चौबे को प्रमोशन देकर पुलिस आयुक्त पिंपरी-चिंचवड बनाया गया।
पुणे के पुलिस आयुक्त रहे अमिताभ गुप्ता को अपर पुलिस महासंचालक कानून और व्यवस्था, महाराष्ट्र बनाया गया। वहीं पोस्टिंग का इंतजार कर रहे निकेत कौशिक को एंटी करप्शन विभाग का अपर पुलिस महासंचालक नियुक्त किया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे शिरीष जैन को राज्य गुप्त वार्ता विभाग का सह आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं कोकण परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय मोहिते को विशेष पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था,महाराष्ट्र पद पर लाया गया है।
नागपुर के अपर पुलिस आयुक्त पद पर तैनात नवीनचंद्र रेड्डी को अमरावती का पुलिस आयुक्त बनाया गया। वहीं अमरावती की पुलिस आयुक्त आरती सिंह का तबादला मुंबई में अपर पुलिस आयुक्त सशस्त्र पुलिस पद पर किया गया। पुणे के अपर पुलिस आयुक्त नामदेव चव्हाण को पुलिस उप महानिरीक्षक क्राइम बांच पुणे बनाया गया। वहीं नांदेड के पुलिस उपमहानिरीक्षक निसार तंबोली को यातायात विभाग, मुंबई का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया। वहीं मध्य प्रादेशिक विभाग मुंबई के अपर पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण को अपर पुलिस आयुक्त अपराध, मुंबई बनाया गया। क्राइम ब्रांच पुणे के पुलिस उप महानिरीक्षक रंजन कुमार शर्मा को विशेष शाखा, मुंबई में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 13 , 2022, 05:59 AM