मुंबई में फिर से  दिखेंगे  क्लीन अप मार्शल

Mon, Dec 12 , 2022, 09:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

- खुले में थूकने, गंदगी करने पर 200 से 1000 रुपए तक लगेगा जुर्माना
- हर वार्ड में 30 लोगों की नियुक्ति की जाएगी
मुंबई, 
कोरोना काल में बिना  मास्कवालो (maskwalo) पर कार्रवाई (action) करने के दौरान विवादित रहे 'क्लीनअप मार्शल' अब एक बार फिर मुंबई की सड़को पर   नजर आएंगे.। क्लीन आप मार्शल का अब दोबारा गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए लगाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या गंदगी फैलाने वालों पर 'क्लीन अप' मार्शल (clean up marshal) द्वारा 200 रुपये से 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। मनपा के घन कचरा  विभाग ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए मुंबई के 24 वार्डों में  प्रत्येक  वार्ड में 30 'क्लीन अप मार्शल' तैनात किए जाएंगे।
मुंबई  शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए मनपा की ओर से कई  उपाय किए जा रहे हैं। इसमें सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए मनपा  ने ठेकेदार के माध्यम से 'क्लीनअप मार्शल' नियुक्त किया है। मनपा अब तक क्लीन अप मार्शल के द्वारा 500 रुपए की वसूली करती थी जिसमे कमी करते हुए अब  200 रुपये  से लेकर 1000 हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। मार्च 2020 में  कोरोना  फैलने के बाद के प्रवेश के बाद मुंबई सहित पूरे देश में  मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया,। कोविड की दो वर्ष की अवधि में 'क्लीन अप मार्शल' को भी बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया सार्वजनिक स्थानों। लेकिन इस कार्रवाई में आरोप-प्रत्यारोप और कभी-कभी 500  रुपये जुर्माना लेने को लेकर झड़प भी हुई. 'क्लीन अप मार्शल' पर अवैध वसूली के  आरोप भी लगे थे।31 मार्च को  क्लीन अप मार्शल का  अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद मुंबई में 'क्लीनअप मार्शल' का काम बंद हो गया था जो अब.  अब फिर से दिखाई देगा। 
पेनाल्टी का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा
- कभी-कभी 'क्लीन अप मार्शल' से जुर्माना वसूली के दौरान नियम तोड़ने वालों के साथ बहस के उदाहरण भी मिलते हैं। मनपा इन समस्याओं से निपटने के लिए   ऑनलाइन एप के जरिए जुर्माना वसूलने की कोशिश कर रही है।
 क्योंकि जुर्माना वसूलने में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं.
- मनपा प्रशासन ने  एक एप विकसित करने पर विचार कर रही है। जो जल्द ही क्लीन अप मार्शल के हाथ में दिखाई देगा।
ऐसा मत करो
-सार्वजनिक जगहों पर खुले में थूकना मना है।
-सार्वजनिक जगहों पर गंदगी करना मना है 
- खुले में  पिसाब करना मना है।
- आवारा पशुओं का अवैध आहार नहीं डालना है 
- पालतू जानवरों  से शहर को गंदा नही करना हा

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups