चंद्रकांत पाटिल ने मांगी माफी

Mon, Dec 12 , 2022, 09:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। भाजपा नेता और राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने अपने विवादित बयान के लिए आखिरकार माफी मांग ली। पाटिल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि महापुरुषों के महान कार्यों को लेकर मेरे मन में गहरा सम्मान है। उनके बारे में बात करते हुए मैंने गलती से कुछ शब्द बोले थे, मेरा मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था।
पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले, भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर व कर्मवीर भाऊराव पाटिल (Karmaveer Bhaurao Patil) की पुण्य स्मृति और उनके अनुकरणीय कार्यों को मैंने हमेशा नमन किया। मैं अपने कार्यों से उनका अनुसरण करता रहा हूं। उनके महान कार्यों के लिए मेरे मन में गहरा सम्मान है। उनके बारे में बोलते हुए मेरे मुंह से कुछ शब्द असावधानीवश निकले, मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। मैंने उस शब्द के लिए माफी मांगी है, लेकिन इसके बाद जो घटनाएं घटीं, वे मेरे हृदय को पीड़ा पहुंचाने वाली हैं। दुख की बात है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के एक अनुयायी पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में अशांति पैदा हो। इस मामले में मैं एक बार फिर किसी भी भावना आहत हुई तो उससे माफी मांगता हूं। पाटिल ने कहा कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। साथ ही जिन लोगों को कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है, उन्हें मुक्त किया जाए, जिन पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उन्हें वापस लिया जाए। साथ ही पत्रकारों के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई की गई है तो उसे भी वापस लेने का भी मैं सुझाव देता हूं। मेरे चेहरे पर स्याही फेंकने (throwing ink) वालों के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। मेरी नजर में मैं इस बहस को खत्म करना चाहता हूं। निवेदन है कि अब इस विवाद को समाप्त किया जाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups