मुंबई शहर को हरभारा बनाने के लिए मनपा लेगी देश के 75 विशेषज्ञ की राय

Mon, Dec 12 , 2022, 07:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा प्रशासन मुंबई शहर को हरा भरा बनाने के लिए देश भर  के 75 विशेषज्ञों से राय  मशविरा करने का  निर्णय लिया है।  विशेषज्ञ की राय लेकर मनपा मुंबई के हरित क्षेत्र को और किस तरह हरा भरा बनाया जाए इस ओर कदम उठाया जाएगा इस तरह की जानकारी मनपा गार्डन विभाग (municipal garden department) के अधीक्षक जितेंद्र परदेशी ने दी। विशेषज्ञ की राय लेने के लिए मनपा ने दो दिन की कार्यशाला का आयोजन रानीबाग चिड़िया घर में आयोजित किया है।
जितेंद्र परदेशी ने कहा मुंबई मनपा हरित क्षेत्र को बढ़ाने, जैव विविधता को संरक्षित करने और पर्यावरण को और अधिक समृद्ध करने के लिए लगातार काम करती रहती  है। समुद्र से तीन तरफ घिरी मुंबई जैसे शहर में जगह की  बहोत बड़ी समस्या है।इसके बावजूद मनपा प्रशासन मुंबई शहर को हरा भरा बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।  मुंबई शहर को और हरा भरा बनाने की जरूरत है। मनपा प्रशासन  उपलब्ध जगह को और अधिक पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित करने की   आवश्यकता है. मनपा प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए देश के 75 विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा करने का निर्णय लिया है। मनपा ने विशेषज्ञों की राय लेने के लिए  दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है.इस कार्यशाला में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस), वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट इंडिया (डब्ल्यूआरआई), यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन जैसी संस्थाए भाग लेगी । इस कार्यशाला में हरित क्षेत्र प्रबंधन और संरक्षण के लिए समुदाय आधारित कार्यक्रमों के कार्यान्वयन और  भागीदारी पर विचार किया जाएगा।  इसके अलावा पर्यावरण के अनुरूप आजीविका के मुद्दों आदि जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और मंथन होगा।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups