टाइम्स फ्लाईओवर के नीचे बनेगा जॉगिंग ट्रैक और योगा केंद्र

Sat, Dec 10 , 2022, 08:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मदद के लिए खड़ी  होगी  एम्बुलेंस गाडी
मुंबई:
मनपा प्रशासन लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जगह खोजती राज=हटी है। मनपा पी नार्थ के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने मलाड पूर्व में टाइम्स ऑफ इंडिया फ्लाईओवर (Times of India Flyover) के नीचे जॉगिंग/ वॉकिंग ट्रैक, योगा केंद्र (Jogging Track & Yoga Center) बनाकर लोगो को सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ब्रिज के नीचे एम्बुलेंस की गाड़ी खड़ी रखने का निणर्य लिया है। जिससे सड़क दुर्घटना में घायलों को ईलाज के लिए तत्काल सुविधा मुहैया कराई जा सके। 
मनपा प्रशासन शहर सौंदर्य और लोगो को सुविधा मुहैया कराने के लिए बड़ी जंग छेड़ी है। मनपा प्रशासन के इसी कदम को पूरा करने के लिए मनपा पी नार्थ वार्ड की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है।  मलाड पूर्व में पश्चिम एक्सप्रेस हाईवे पर बना फ्लाई ओहर ब्रिज महत्वपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन ने ब्रिज के नीचे   जॉगिंग ट्रैक और योगा केंद्र सहित  लॉन और बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी।इसके अलावा जॉगिंग वॉकिंग ट्रैक, और  बच्चों के खेलने की जगह उपलब्ध कराई जाएगी। 25000 वर्ग फुट में यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिस पर मनपा 2 करोड़ 60 लाख रुपए खर्च करेगी। मनपा पी नार्थ की यह सुविधा लोगो को   31 मार्च 2023 तक उपलब्ध होगी।  मनपा  के एक अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बना यह फ्लाईओवर पश्चिम उपनगर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से बड़ी संख्या में गाड़ियां दक्षिण में मुंबई शहर की तरफ और उत्तर में विरार और गुजरात की तरफ जाती हैं। यहां दुर्घटना होने पर घायलों को हॉस्पिटल ले जाना पड़ता है। फ्लाईओवर के नीचे एम्बुलेंस के साथ फर्स्ट एड की व्यवस्था विशेष रूप से की जाएगी। जिससे घायलों को तुरंत इलाज मिल सके और लोगो की जान बचाई जा  सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups