मनपा खरीदेगी 1900 मैट्रिक टन नमक

Fri, Dec 09 , 2022, 09:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

क्या होगा उपयोग जानकर हैरान होंगे लोग
मुंबई। मनपा प्रशासन  ने 1900 मैट्रिक टन नमक खरीदने का निर्णय लिया है. मनपा प्रशासन (municipal administration) इस नमक का क्या उपयोग करने वाली है यह सुनकर लोग हैरान होंगे। मनपा प्रशासन इतनी बड़ी मात्रा में नामक खरीद कर उसका उपयोग लोगो को उपब्ध कराये जाने वाले पानी में कीटाणुनाशक के लिए उपयोग किया जायेगा। उल्लेखनीय है की मुंबई में पानी की समस्या न पैदा हो इसके  लिए समुद्र के खारे पानी को मीठा करने का प्रयोग शुरू किया गया है। वही दूसरी ओर मनपा प्रशासन मुंबई में जलापपूर्ति किए जाने वाले तालाबों में जमा हुए पानी में जमा हुए कीटाणुओं को मरने के उपयोग में किया जाएगा। मनपा  प्रशासन 8 हजार रुपया टन के भाव से नमक खरीदने का निर्णय लिया है। मुंबई के तालाबों से जलापूर्ति करने के लिए लाया जाने वाला पानी मुंबई में 18 छोटे छोटे जलाशय बनाकर उससे जलापूर्ति की जाती है इन जलाशयों में जमा हुए कीटाणुओं को मारने के लिए मनपा नमक का उपयोग करेगी। मनपा प्रशासन भांडुप जल शुद्धि केंद्र से पानी लेकर इन 18 जलाशयों में रखती है उसके बाद यहां से पानी लोगो को समय अनुसार सप्लाई किया जाता है।  मनपा इन जलाशयों में इलेक्ट्रो-क्लोरीनेशन के सयंत्र भी लगाए है इस इलेक्ट्रो-क्लोरीनेशन की देखभाल करने के लिए साधारण नामक(कॉमन सॉल्ट)की जरूरत पड़ती है। मनपा जल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रो-क्लोरीनेशन प्लांट की देखभाल इलेक्ट्रोलिसिस के आधार पर की जाती है। जिसके चलते ब्राईन द्रव्य का इलेक्ट्रो क्लोरीनेशन को मिलाकर क्लोरीन का रूप दिया जाता है जिससे कीटाणुओं को मारने में उपयोग किया जाता है।   मनपा ने मुंबई में विभिन्न स्थानों पर बने  18 जलाशयों  में दो साल  के लिए लगने वाले नमक की पूर्ति  करने के लिए  1900 मीट्रिक टन नमक (1900 MT Salt) खरीदने का निर्णय लिया है जिसकी शुद्धता  99.5 प्रतिशत (Purity 99.5 percent) होगी। मनपा कुल नामक की खरीद पर डेढ़ करोड़ रुपया खर्च करेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups