मुंबई। नागपुर में 19 दिसंबर से शुरू होने जा रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन अधिवेशन (winter session) का कामकाज तय करने के लिए मंगलवार 13 दिसंबर को कामकाज सलाहकार समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक के दौरान अधिवेशन की अवधि तय की जाएगी। इसके पहले कामकाज सलाहकार समिति (business advisory committee) की बैठक को कई बार टाला जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार सत्र दो सप्ताह का हो सकता है।
दो साल बाद नागपुर में शीतकालीन सत्र आयोजित हो रहा है। राज्य में नवंबर 2019 में महाविकास आघाड़ी सरकार के गठन के बाद दिसंबर में उपराजधानी में शीतकालीन सत्र का आयोजन किया गया था। इसके बाद कोविड संक्रमण की वजह से नागपुर में सत्र आयोजित नहीं हो सका। इधर सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए महाविकास आघाड़ी की एक बैठक हो चुकी है। 17 दिसंबर को आघाड़ी ने मुंबई में हल्लाबोल मोर्चा निकालने की घोषणा की है, जिसमें राज्यपाल और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अधिवेशन का कामकाज दो सप्ताह का होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 09 , 2022, 07:16 AM