वार्षिक परीक्षा तक मनपा सफाई कर्मचारियों के नहीं तोड़े जाए घर

Thu, Dec 08 , 2022, 07:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

म्युनिसिपल मजदूर युनियन की मांग
मुंबई।
मनपा के सफाई कर्मचारियों (Municipal cleaning staff) की मुंबई के विभिन्न स्थानों पर 36 कॉलोनियां हैं। इन कॉलोनियों को तोड़कर पुनर्निर्माण किया जाना है।  मनपा प्रशासन (municipal administration) ने उसके लिए  ठेका भी दे दिया है।  मनपा ने  15 दिसंबर और 21 दिसंबर को सफाई कर्मचारियों को कॉलोनियों को  खाली करने का नोटिस दिया गया है. मनपा म्युनिसिपल  मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक जाधव ने मांग की है कि अप्रैल 2023 तक मजदूरों के बच्चों की परीक्षा समाप्त होने तक उनके घरो को नहीं तोड़ा जाए।  जाधव ने कहा कि मनपा को घर खाली कर चाहिए ही तो उन्हें आस पास में ट्रांजिस्ट कैम्प बनाकर परीक्षा तक रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। 
मनपा म्युनिसिपल  मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक जाधव (Ashok Jadhav) ने कहा कि हमें जर्जर हुई इमारत के  गिराने में कोई आपत्ति नहीं है, अगर यह ऐसी स्थिति में है कि किसी भी समय यह इमारते किसी भी समय  गिर सकती है तो उन्हें बताया जाए लोग घर खली करने को तैयार है उन्हें बच्चो के परीक्षा तक मनपा रहने की व्यवस्था दे।  जाधव ने बताया की मनपा के सफाई कर्मियों को उनका खुद का घर देने के लिए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर श्रम सफाई आवास योजना के तहत घर दिए जाने का मनपा ने अभी तक निर्णय नही लिया है जिसके लिए भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से  जब वह नगरविकास मंत्री थे उसी दौरान किया गया था।  उनकी मांग अभी तक जस की तस लंबित पड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि मनपा प्रशासन  ठोस निर्णय नहीं लेता है तो   मनपा के 24 वार्ड पर29 हजार 618 सफाई कर्मचारी सोमवार  14 दिसम्बर 2022 से  विरोध प्रदर्शन करेंगे साथ ही सोमवार 19 दिसंबर 2022 से वे हर कॉलोनी में थाली नाद और धरना प्रदर्शन करेंगे। इस पर भी मनपा प्रशासन ने कोई निणर्य नहीं लिया तो 21 दिसंबर 2022 से सभी पूर्व नगरसेवकों  वर्तमान विधायक, सांसद के घर जाएंगे और उनके सामने अपनी मांग रखेंगे। जाधव का कहना है की सफाई कर्मचारी सफाई करने तो नेताओ के घर जाते है उन्हें निवेदन भी कचरा साफ करते दिया जायेगा इस पर भी सरकार की नींद नहीं खुली तो सीधे मुख्यमंत्री आवास पर मूक मोर्चा निकाल ;कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups