आंदोलन करने से रोका जा रहा है  

Thu, Dec 08 , 2022, 07:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

संजय निरुपम की चेतावनी  आंदोलन की अनुमति दें  नहीं तो जाएंगे कोर्ट   
मुंबई -
मुंबई उत्तर पश्चिम के सांसद गजानन कीर्तिकर साढ़े तीन साल से निष्क्रिय थे। हम उनका विरोध करना चाहते हैं पुलिस इसकी इजाजत नहीं  दे रही है।  आंदोलन करना एक मौलिक अधिकार होने की बात कहते हुए मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने चेतावनी दी है कि  आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी गई तो सरकार के   खिलाफ कोर्ट  जाऊंगा। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप (Bhai Jagtap) की मौजूदगी में संजय निरुपम ने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की. वह उस समय बात कर रहे थे।
 मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि सांसद गजानन कीर्तिकर (Gajanan Kirtikar) जो अपने क्षेत्र में पिछले तीन साल से दिखाई तक नहीं दे रहे थे जिससे इस इलाके की जनता परेशान है। लोग अपने सांसद ढूढ़ रहे है जिसके चलते आंदोलन छेड़ने का निणर्य लिया। मुंबई पुलिस आंदोलन  करने की अनुमति तक नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया की सरकार किस से डर रही है। निरुपम ने कहा की आंदोलन करने के लिए उन्हें अब रोका गया तो अब कोर्ट जाकर आंदोलन करने की अनुमति ले कर आएंगे।उन्होंने कहा  आंदोलन करना एक नागरिक का मौलिक अधिकार है।  निरुपम ने कहा  सांसद गजानन कीर्तिकर साढ़े तीन साल से निष्क्रिय थे। इसके बाद वह शिंदे गुट से जुड़ गए। हमें उनके खिलाफ बाइक रैली करने से प्रतिबंधित कर दिया गया। 17 नवंबर को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा  लेकिन कोई साधारण पावती नहीं दी गई। चार दिसंबर को दोबारा रैली करने की अनुमति मांगी गई थी  लेकिन नहीं मिली।निरुपम  ने कहा कि उन्हें पुलिस के दवारा पहले  यह जानकारी दी गई कि 6 दिसंबर के कारण नहीं मंजूरी दी गई उसके बाद यह परिसर झोपड़ पट्टी का  होने  के कारण लॉ एंड आर्डर अपर परिणाम होने की वजह से इंकार किया गया  उन्होंने कहा क्या महाराष्ट्र में लोकतंत्र खत्म हो गया है? आवाज उठाने की अनुमति नहीं है।मैं फिर से अनुमति मांगने के लिए एक पत्र भेजने जा रहा हूं। उसके बाद भी अनुमति नहीं मिली तो कोर्ट जाना पड़ेगा। निरुपम ने मांग की है कि कोर्ट के थप्पड़ मारने से पहले सरकार हमें अनुमति देकर राज्य में लोकतंत्र को जिंदा रखे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups