चार साल से बंद पड़ा है ब्रिज
गिरने पर हो सकती है बड़ी दुर्घटना
मुंबई। सी एस टी एम के पास गिरे हिमालय ब्रिज में 7 लोगो की जान चली गई थी । सुदैव से जिस समय ब्रिज गिरा सिग्नल बंद था जिसके चलते वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा था।जिससे कई घायलों की जान बच गई।इसी तरह चर्नी रोड स्थित पटेल ब्रिज भी अपनी आखिरी सांस ले रहा है।ब्रिज बंद होकर 4 साल बीत गए लेकिन ब्रिज को अभी तक तोड़ा नही गया । ब्रिज गिर गया तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ब्रिज को तोड़कर निर्माण किए जाने की फाइल मनपा अधिकारियों की केबिन में पड़ी होने की जानकारी सामने आई है।
उल्लेखनीय है कि क्वीन नेकलेस से मशहूर गिरगांव चौपाटी पर रोजाना हजारों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानी आते है ।छुट्टी के दिनों में तो सैलानियों की संख्या लाख तक चली जाती है। चर्नी रोड़ परिसर में हाई राइज इमारतों की भरमार है। मंत्रालय और राजभवन जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग किया जाता है। चर्नी रोड चौपाटी पर बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वाक के लिए भी जाते है । चर्नी रोड पश्चिम की ओर गिरगांव चौपाटी की ओर जाने ने के लिए बना ब्रिज पिछले चार साल से बंद पड़ा हुआ है । स्थानीय लोगो का आरोप है कि मनपा प्रशासन लोगो की जान जाने का इंतजार कर रही है क्या इस तरह का सवाल खड़ा किया।शनिवार और रविवार को गिरगांव चौपाटी पर लाखो की संख्या आते है। चौपाटी पर आने वाले सैलानी सरदार वल्लभभाई पटेल मार्ग के पास सड़क पार बड़े पैमाने पर ट्रैफिक की समस्या खड़ी होती है।पर्यटक इसी स्थान से टैक्सी भी पकड़ते है जिसके चलते बड़ी संख्या में टैक्सियां भी यहाँ खड़ी रहती है। ब्रिज के गिरने से बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। जिसके चलते स्थानीय नागरिक मांग कर रहे हैं कि इस पुल को जल्द तोड़कर निर्माण किया जाए और कहा जा रहा है कि इस पैदल चलने वाले ब्रिज का निंर्माण किया गया तो बड़ी संख्या में समस्या दूर होगी और लोगो की जान भी बच सकती है। स्थानीय लोगो का कहना है कि इस ब्रिज का निर्माण एक स्थानीय नागरिक द्वारा किया गया था स्थानीय निवासी जितेंद्र घाडगे ने कहा कि अब इस ब्रिज की देखभाल कोई नहीं कर रहा है। ब्रिज को जर्जर अवस्था में बंद कर दिया गया स्थानीय रहिवासियों ने मनपा के ब्रिज विभाग से बृज्ज को तोड़कर नया निर्माण करने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगो का कहना है कि ब्रिज को समय पर तोड़ा नहीं गया तो हिमालय ब्रिज जिसे बड़ी दुर्घटना कर सकता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 08 , 2022, 05:51 AM