वरना भाजपा कार्यकर्ता खो बैठेंगे अपना संयम -बावनकुले
मुंबई। महाराष्ट्र - कर्नाटक सीमा (Maharashtra - Karnataka Border) को लेकर विपक्ष के आरोप का भाजपा ने करारा जवाब दिया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (BJP State President Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में महीनों जेल में बंद शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) जेल में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा बोल रहे है. वे ऐसी भाषा बोलना बंद करें अन्यथा सत्ताधारी पार्टी का संयम अगर टूट गया तो भाजपा के कार्यकर्ताओ को सड़क पर उतरने से कोई नहीं रोक सकता। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को बावनकुले संबोधित कर रहे थे.सीमा विवाद मामले में सरकार और भाजपा को संजय राउत के चुनौती पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राउत चुनौती देना बंद करें वरना राज्य की राजनितिक वातावरण अगर खराब होगा तो इसके जवाबदार राउत होंगे। बावनकुले ने कहा कि संजय राउत के द्वारा शुरू बयानबाजी अगर नहीं रुका तो भाजपा के कार्यकर्ताओं का संयम टूट जाएगा और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे इस दौरान अगर किसी नेताओं का व्यक्तिगत अपमान हुआ तो इसके जवाबाबदार संजय राउत होंगे। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. जिसका समाधान कोर्ट में ही होगा। हमारी अपील है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द कोर्ट में सुनवाई हो इसके लिए अपील करें। उन्होंने कहा कि यह जानते हुए कि यह मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय में सुलझ जाएगा फिर भी राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कर्नाटक जाने की घोषणा की उनका ऐसा करना उचित नहीं है. अगर उन्हें सीमा क्षेत्र में जाना था तो पहले क्यों नहीं गए।बावनकुले ने कहा कि जी 20 बैठक में आमंत्रित किए जाने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बैठक में नहीं गए इससे यह स्पष्ट होता है कि उद्धव ठाकरे नहीं चाहते कि प्रदेश का विकास हो. उन्होंने महाराष्ट्र के हितों से ज्यादा अपनी राजनीति को महत्व दिया और महाराष्ट्र का अपमान किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 07 , 2022, 06:16 AM