सांसद गोपाल शेट्टी ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
मुंबई। संसद (Parliament) में शुरू शीतकालीन सत्र में बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court) का नाम बदलकर महाराष्ट्र उच्च न्यायालय किया जाए.बुधवार को नियम 377 के तहत लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए उत्तर मुंबई से भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी (BJP MP Gopal Shetty) ने यह मांग की है..शेट्टी ने अपने अधिनियम अधिसूचना पत्र में उल्लेख किया है कि “वर्ष 1960 में, महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश पारित किया कि बॉम्बे उच्च न्यायालय का नाम बदलकर महाराष्ट्र उच्च न्यायालय कर दिया जाए। लेकिन इस आदेश को कभी लागू नहीं किया गया। उसके बाद सन १९९५ में बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई कर दिया गया, लेकिन हाई कोर्ट का नाम बॉम्बे हाई कोर्ट ही रह गया। सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा है कि “महाराष्ट्र शब्द के प्रयोग में महाराष्ट्र के नागरिकों को एक विशेष महत्व महसूस होता है। महाराष्ट्र राज्य की भाषा, परंपरा और संस्कृति के अनुसार बॉम्बे उच्च न्यायालय के स्थान पर महाराष्ट्र उच्च न्यायालय कहने से स्थानीय स्तर पर महाराष्ट्र शब्द के भाव व्यक्त होते हैं। इस संबंध में उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी उस पर उच्च न्यायालय ने ३ नवंबर २०२२ को कहा है कि यह संसदीय प्रक्रिया है और संसद द्वारा इसमें संशोधन किया जाना चाहिए.इसलिए, सांसद शेट्टी ने पत्र में लिखा है कि “भारत का संविधान (भाग-६ राज्य) अध्याय ५ अनुच्छेद २१४ में वाक्यांश “प्रत्येक राज्य में एक उच्च न्यायालय” को “प्रत्येक राज्य को राज्य के नाम पर उच्च न्यायालय” के रूप में संशोधित किया जाना चाहिए। साथ ही राज्य के संबंधित सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वे उस राज्य के न्यायालय का नाम राज्य के नाम पर रखें।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 07 , 2022, 06:03 AM