वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण ईश्वरीय कार्य: मुनगंटीवार
मुंबई। मंगलवार को गुजरात से लाए गए शेर की एक जोड़ी को बोरीवली पूर्व स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क (Sanjay Gandhi National Park) में छोड़ा गया। इस मौके पर वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय चिन्ह शेर हमारी शान है। अशोक स्तंभ पर सिंह है, यह पराक्रम का प्रतीक है।आज शेर की जोड़ी को उद्यान में छोड़ते हुए बेहद खुशी हो रही है।
इस मौके पर वन मंत्री ने वन ग्रंथालय और सबसे छोटी बिल्ली की प्रजाति के संरक्षण केंद्र का भूमिपूजन किया। इस दौरान सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक प्रवीण दरेकर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक महीप गुप्ता, सतीश वाघ, विधायक प्रकाश वाघ, प्रधान सचिव वेणुगोपाल रेड्डी, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक मल्लिकार्जुन मौजूद थे।
मंत्री मुनगंटीवार ने कहा कि संजय गांधी नेशनल पार्क में छोड़े गयी शेर की जोड़ी को भारतीय स्टेट बैंक ने गोद लिया है। वनों का कार्य मन से करना चाहिए, यह दैवीय कार्य है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान ईश्वर की देन है, वसुंधरा का अर्थ है कि भगवान ने पृथ्वी के निर्माण में वास्तुकार की भूमिका निभाई। उन्होंने अपील की कि हम सभी उस अनमोल वसुंधरा के संरक्षण की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा कि संजय गांधी उद्यान में सबसे छोटी दुर्लभ बिल्ली की प्रजाति (रस्टी स्पॉटेड कैट) के संरक्षण का देश का एकमात्र केंद्र है।आइए हम उसका भी संरक्षण करें।
मुनगंटीवार ने कहा कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में ट्रेनें चलाई जाती हैं। यह ट्रेन केवल पर्यटन और मनोरंजन तक ही सीमित न रहकर ज्ञान का केंद्र बने। हाल ही में चंद्रपुर में टॉकिंग ट्री उपक्रम को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित इसी तरह की आधुनिक गतिविधियों को लागू किया जाना चाहिए।
शेर का यह जोड़ा कुछ दिनों पहले गुजरात के सक्करबाग जूलॉजिकल म्यूजियम से मुंबई लाया गया था। दोनों शेर दो-दो साल के हैं। कुछ समय इन्हें मुंबई के माहौल से रूबरू होने का मौका मिला। मुंबई के मौसम से परिचित होने के बाद इन्हें उद्यान में छोड़ा गया। शेर की जोड़ी आने से उद्यान में बंद पड़ी लॉयन सफारी फिर से शुरू होने की संभावना है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 06 , 2022, 08:40 AM