वीजेटीआई आईआईटी की रिपोर्ट में है बहोत अंतर
मुंबई। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने अंधेरी स्थित गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) को अब छोटे वाहनों के लिए नहीं खोलने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन ने वीजेटीआई और आईआईटी की रिपोर्ट में बड़ा अंतर होने के कारण ब्रिज को छोटे वाहनों के लिए नहीं खोलने का निणर्य लिया है। मनपा प्रशासन ने अँधेरी स्थित गोखले ब्रिज को अब पूरी तरह नहीं खोलने का निणर्य लिया है। ब्रिज को खोलने के लिए स्थानीय स्तर पर बड़ा दबाव था। मनपा प्रशासन ने स्थानीय लोगो के दबाव पर वीजेटीआई और आईआईटी से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का निणर्य लिया था। दोनों ही संस्थाओ के रिपोर्ट में बड़ा अंतर था। वीजेटीआई (VJTI) की रिपोर्ट में ब्रिज में मामूली मरम्मत करंजे के बाद ही ब्रिज को खोले जाने की अनुमति दी थी जबकि आईआईटी की रिपोर्ट में ब्रिज को छोटे वाहनों के लिए खोले जाने की अनुमति दे दी थी।
दोनों ही संस्थाओ द्वारा ब्रिज को छोटे वाहनों के लिए खोले जाने को लेकर मत भिन्नता व्यक्त की है। जिसके चलते मनपा प्रशासन ने ब्रिज निर्माण होने तक नहीं खोलने का निर्णय लिया है। ब्रिज को तोड़ने के लिए रेलवे ने टेंडर निकाला था। कर्नाक ब्रिज तोड़ने वाले ठेकेदार ने गोखले ब्रिज को भी तोड़ने की तैयारी दिखाई है। पश्चिम रेलवे ने 12 करोड़ का ठेका ठेकेदार को दिया है। रेलवे के अनुसार ब्रिज को तोड़ने का काम फ़रवरी तक पूरा किया जायेगा। मनपा ब्रिज के निर्माण को लेकर ठेका दे दिया है। मनपा के अनुसार ब्रीजा का निर्माण कार्य भी मई आखिरी तक पूरा कर लिया जाएगा जिसके चलते रेलवे ने ब्रिज को फिलहाल छोटे वाहनों के लिए नहीं खोलने का निर्णय लिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 06 , 2022, 08:35 AM