आघाड़ी की राज्यपाल से पुरानी रंजिश: फडणवीस

Tue, Dec 06 , 2022, 08:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। महाविकास आघाड़ी की तरफ से आगामी 17 दिसंबर को राज्यपाल और राज्य सरकार के खिलाफ महामोर्चा निकालने का ऐलान किया गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाविकास आघाड़ी के मोर्चे के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) तो एक बहाना है, उनकी नाराजगी राज्यपाल से है, और वह नारागजी क्या है, यह सभी को पता है। उनकी राज्यपाल से पुरानी रंजिश है।
यहां पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श थे और हमेशा रहेंगे। उनके बारे में कोई गलत बयान या बयान का गलत अर्थ निकालने से कोई भी उनका महत्व कम नहीं कर सकता। छत्रपति शिवाजी महाराज तो बहाना है, महाविकास आघाड़ी की नाराजगी तो राज्यपाल से है। इसकी वजह सभी को पता है। खुद राज्यपाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज उनके आदर्श हैं। वे महाराष्ट्र के ऐसे राज्यपाल हैं जो रायगड, सिंहगढ़, प्रतापगढ़ और शिवनेरी किले तक गए। राज्यपाल जीजाऊ की जन्मभूमि भी गए। इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उनकी राज्यपाल से पुरानी रंजिश है।
बता दें कि राज्यपाल की तरफ से छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान और शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis government) के विरोध में महाविकास आघाड़ी की तरफ से महामोर्चा निकाला जाएगा। 19 दिसंबर को नागपुर में होने वाले शीतकालीन अधिवेशन से पहले 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे जीजामाता उद्यान से आजाद मैदान तक मोर्चा निकाला जाएगा। इस मोर्चा में महाविकास आघाड़ी के घटक दल शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के अलावा सपा, शेकाप सहित अन्य दल भी भाग लेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups