विपक्ष और सत्तापक्ष के नेताओं ने बाबासाहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर किया अभिवादन
मुंबई। भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) के 66वां महापरिनिर्वाण दिवस (Mahaparinirvan Day) पर मंगलवार के दिन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचकर बाबा साहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित (lay a wreath) कर उनका अभिवादन किया। बाबासाहेब को अभिवादन करने के लिए सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे.इस दौरान मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा,अन्न और औषध प्रशासन मंत्री संजय राठौड़,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार,सांसद राहुल शेवाले,विधायक संजय शिरसाट,विधायक प्रवीण दरेकर,सदा सरवणकर,विधायक कालिदास कोलंबकर,जयंत पाटिल वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर,मुंबई मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल, सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे विशेष पुलिस महानिरीक्षक विश्वास नागरे पाटिल ने डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका अभिवादन किया। इसके अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के अन्य नेताओं ने चैत्यभूमि जाकर बाबासाहेब आंबेडकर का अभिवादन किया इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले,मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप,पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे,पूर्व सांसद हुसैन दलवाई के अलावा अन्य नेताओं का नाम शामिल है.महापरिनिर्वाण दिवस पर राजनीतिक कार्यालय में भी संविधान निर्माता डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर को याद किया गया भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये,प्रदेश अनुसूचित जाति के मोर्चा अध्यक्ष सुधाकर भालेराव,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कर्जतकर,प्रदेश प्रवक्ता गणेश हाके,वही कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तिलक भवन में कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका अभिवादन किया।
बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक जल्द होगा पूरा - एकनाथ शिंदे
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का अभिवादन करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दादर स्थित इंदु मिल में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की निर्माणाधीन स्मारक जल्द बनकर तैयार होगा शिंदे ने कहा कि महान व्यक्ति डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा दिए गए संविधान ने आम लोगों को जीने का अधिकार दिया। सरकार की कोशिश है कि इंदु मिल में स्मारक का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि बाबासाहेब के विचार और काम वैश्विक स्तर पर पहुंच सकें.मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब ने आम लोगों को स्वाभिमान से जीने की प्रेरणा दी। लोगों को संविधान दिया, वैचारिक शक्ति देकर गुलामी से बाहर निकलने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की स्मृतियों और ऐतिहासिक विरासत को सजाया जाएगा। राज्य सरकार आमजन के सपनों को साकार करने का कार्य करती रहेगी। प्रदेश में सरकारी छात्रावास की संख्या बढ़ाने, छात्रवृत्ति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। आम लोगों के उत्थान के लिए फैसले लिए जा रहे हैं।
बाबासाहेब ने देश को दिया विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान - देवेंद्र फडणवीस
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने देश की दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया। हमारे संविधान के कारण ही आम आदमी को सर्वोच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिला है। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों पर चलने का संकल्प लेना है। फडणवीस ने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के जरिए देश की दिशा बदलने का काम किया। आम लोगों को समान अधिकार दिए गए। उन्होंने हमें बीज मंत्र दिया कि कोई भेद नहीं किया जा सकता। उन्होंने समानता, भाईचारा, मानवता का संदेश दिया। गौतम बुद्ध के विचारों को समाज में बैठने का कार्य संविधान के माध्यम से किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात का जिक्र करते हैं कि 'देश के संविधान ने हमें सर्वोच्च स्थान तक पहुंचाने में मदद की है।' उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इंदु मिल में बाबासाहेब अंबेडकर के भव्य स्मारक का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इस अवसर पर मुंबई मनपा की एक सूचना पुस्तिका प्रकाशित की गई। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के विचारों से युक्त सूचना पुस्तिका विकलांग छात्रों को वितरित की गई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 06 , 2022, 07:48 AM