लिवाना होटल में आग लगने पर योगी और राजनाथ ने जताया दुख

Mon, Sep 05 , 2022, 10:43 AM

Source : Uni India

लखनऊ, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना (Hotel Livana) में सोमवार को सुबह आग लगने की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। गौरतलब है कि होटल लिवाना में सुबह आग लगने पर राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को होटल से बाहर निकाल कर इनमें से कुछ घायलों को इलाज के लिये तत्काल अस्पताल भिजवाया।
योगी ने ट्वीट कर कहा, “राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।”
इस बीच रक्षा मंत्री सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।”
पुलिस के अनुसार शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लिवाना में सुबह के समय लगी आग। पुलिस ने इस घटना में हताहतों की संख्या बताने से फिलहाल मना कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने सिर्फ इतना ही बताया कि दर्जन भर से अधिक लोगों को होटल से बाहर निकाला गया है। इनमें कुछ लोगों को घायल होने के कारण इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुये घायलों को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान के अनुसार योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि इस होटल के पास तमाम बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस बल के जवानों ने आग बुझाने के तत्काल प्रयास शुरु कर दिये। पुलिस ने बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका व्यक्त की है।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups