कोझिकोड। केरल के वायनाड जिले के एक आवासीय क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले (Wild Elephant Attack) में एक वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिले के सुल्तान बथेरी के पास मुदाकोल्ली में हुई इस घटना में महिला (woman) के पैर का फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा भी अन्य गंभीर चोटें आयी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार तड़के उस समय हुई, जब महिला अपने घर के आंगन में थीं। बताया जा रहा है कि वह बाहर शौचालय से लौट रही थीं, तभी हाथी ने अपनी सूंड से उन्हें उठाकर काफी दूर फेंक दिया।
थंकम्मा (80) नामक इस महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वर्तमान में सुल्तान बथेरी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हमले में उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और रीढ़ की हड्डी तथा पसलियों में भी चोटें आयी हैं। यह घटना क्षेत्र में चल रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को दर्शाती है, जहां जंगली जानवर आवासीय क्षेत्रों में घुस रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी पिछले कई दिनों से उस हाथी को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे थे, जिसने हाल ही में एक युवा किसान की जान ले ली थी और वन टास्क फोर्स पर भी हमला किया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 29 , 2026, 07:03 PM