Mann Ki Baat: मोदी ने रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर की सराहना की

Sun, Mar 29 , 2026, 02:20 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (man kee baat) में खेलों में मिली सफलता का उल्लेख करते हुए टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय टीम और रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम (The Indian Team and the Ranji Trophy Champion Jammu & Kashmir Team) की सराहना की और आठ मार्च को आयोजित हुए अस्मिता लीग का भी जिक्र किया। श्री मोदी ने 'मन की बात' के 132वीं कड़ी में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और पहला रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री ने खेलों के बारे में बात करते हुए कहा, "देशभर के खेल प्रेमियों के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है। जब भारत ने टी-20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो देश में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। अपनी टीम की इस शानदार सफलता पर हम सभी को बहुत गर्व है। पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। सबसे खुशी की बात है कि करीब सात दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। टीम के कप्तान पारस डोगरा ने अद्भुत कौशल दिखाया। कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी की भी देश में चर्चा हो रही है, जिन्होंने रण जी में 60 विकेट लिए। जम्मू-कश्मीर के लोग इस जीत से बहुत उत्साहित हैं। वहां के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और अधिक बढ़ गया है। आने वाले समय में यह स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में सहायक होगा। फुटबॉल जैसे खेल भी यहां के युवाओं में काफी लोकप्रिय है।"
उन्होंने इस वर्ष 8 मार्च को आयोजित अस्मिता लीग का उल्लेख भी 'मन की बात' में किया गया। यह भारत की खेल यात्रा में नारी शक्ति के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। जमीनी स्तर से राष्ट्रीय मंच तक, यह महिलाओं के नेतृत्व में उभरती खेल उत्कृष्टता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, "मैं अक्सर कहता हूं जो खेलेगा वह खिलेगा। हमारे देश के युवा उन खेलों को भी अपना रहे हैं जो पहले इतने लोकप्रिय नहीं थे। उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने कुछ ही हफ्ते पहले न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच डाला। वे एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। मुझे अस्मिता एथलेटिक्स लीग की जानकारी भी मिली है। इसमें 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर कई खेल स्पर्धाओं का शानदार आयोजन किया गया। लीग में करीब 2 लाख बेटियों ने भागीदारी की। ये देखकर अच्छा लगता है कि भारत की नारीशक्ति देश में हो रहे खेलों में बदलाव में अहम भूमिका निभा रही है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups